facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजरGold Silver Price Today: हॉर्मुज स्ट्रेट दुबारा खुलने की संभावना से सोना ₹644 तेज, चांदी ₹1,397 चढ़ीट्रंप के टैरिफ के खिलाफ 25 राज्य अदालत पहुंचे, सेक्शन 301 पर क्यों बढ़ा विवाद?Pricol क्यों कर रही है डीमर्जर? कंपनी ने बताया आगे का बड़ा प्लान8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Update: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, Nifty 24,600 के करीब; Stove Kraft के शेयरों में 7% की जोरदार छलांगBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

छोटे-मझोलों को मिली राहत

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:49 AM IST

मंदी से हलकान हो रहे छोटे-मझोले उद्योगों को राहत देने के मकसद से देश के प्रमुख ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है।
एसबीआई ने सूक्ष्म, छोटो और मझोले उद्योगों को परिचालन पूंजी के लिए कर्ज पर ब्याज दरों में 50 से 100 आधार अंकों की कटौती की है। नई दरें 16 दिसंबर से प्रभावी हैं।
इस पहल से अब छोटे-मझोले उद्यमी 10.25 फीसदी की ब्याज पर परिचालन पूंजी के लिए बैंक से कर्ज ले सकेंगे। ब्याज दरों में छूट का लाभ उन्हीं उद्योगों को मिलेगा, जिनकी परिचालन पूंजी 10 करोड़ रुपये तक है।
इसके साथ सरकारी स्वामित्व वाले इस बैंक ने छोटे-मझोले उद्योगों के लिए एक और सहूलियत देने की घोषणा की है। एसएमई केयर नाम की इस नई योजना के तहत उद्यमी अपने परिचालन पूंजी से 20 फीसदी अतिरिक्त कर्ज ले सकते हैं। इसके साथ ही छोटे उद्योगों को बिजली की जरूरतों के लिए डीजल से चलने वाले जेनरेटर खरीदने के लिए भी कर्ज मुहैया कराएगी।
-एसएमई के लिए ब्याज दरों में 50 से 100 आधार अंकों की कटौती
-छोटे उद्योग परिचालन लागत से 20 फीसदी अतिरिक्त कर्ज ले सकेंगे
-डीजल चालित जेनरेटर के लिए भी स्टेट बैंक मुहैया कराएगा कर्ज

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement