facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

सात ग्रामीण बैंकों को मिलेंगे 380 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:31 PM IST

देश के करीब 7 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को इस के अंत तक शेयर कैपिटल डिपॉजिट के तौर पर 380 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की संभावना है।
ये राशि 1,800 करोड़ रुपये की पुनर्पूंजी योजना के तहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि आरआरबी को 2,700 करोड रुपये का घाटा होने का अनुमान लगाया गया था। बैंकिंग क्षेत्र के सूत्रों के अनुसार सरकार ने अभी तक 20 आरआरबी को 1,400 करोड रुपये तक की सहायता दे चुकी है।
इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) आरआरबी के लिए क्रेडिट-टु-रिस्क-एसेट्स रेशियो (सीआरएआर) के नियम तैयार कर रही थी जो, बकौल, नाबार्ड के एक अधिकारी जल्द ही लागू किया जा सकता है। फिलहाल आरआरबी के लिए सीआरएआर की सिफारिश नहीं की गई है।
इसके अलावा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नाबार्ड के साथ मिलकर आरआरबी के लिए नए अकाउंटिंग नियमों को तैयार कर रही है जिसका मकसद एकाउंटिंग की प्रक्रिया को कम से कम खर्च पर निपटाना है।
इस बाबत आईसीएआई के सूत्र के अनुसार आरआरबी को वित्तीय रूपे से मजबूत बनाने के लिए आईसीएआई, नाबार्ड के साथ मिलकर काम कर रहा है। सूत्र के अनुसार आरआरबी के लिए एकाउंटिंग मानक तय हैं लेकिन मौजूदा समय में ये काम नहीं कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2009 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement