facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

एसबीआई का 4,000 करोड़ रु. के टियर-2 बॉन्ड अगले हफ्ते

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:32 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक अगले हफ्ते टियर-2 बॉन्ड के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटा सकता है। उधारी की ठोस मांग के बीच पूंजी की मजबूती के लिए एसबी​आई यह कदम उठा रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एसबीआई ने 7 सितंबर को 7.75 फीसदी की कटऑफ दर पर 6,872 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ​टियर-1 बॉन्ड बेचे थे, जो इस वित्त वर्ष में किसी बैंक की सबसे कम कटऑफ दर है।

जुलाई में एसबीआई के निदेशक मंडल ने अतिरिक्त ​टियर-1 बॉन्ड व टियर-2 बॉन्ड के जरिए 11,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना की मंजूरी दी थी ताकि नियामकीय अनिवार्यताओं का अनुपालन हो सके और कारोबारी रफ्तार को सहारा मिले। पिछले कुछ महीनों में बैंकों ने पूंजी जुटाने व कर्ज की मजबूत मांग के वित्त पोषण के लिए एटी-1 बॉन्ड पर काफी जोर दिया है।

कई वजहों मसलन कम आपूर्ति, सॉवरिन बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और बीमा कंपनियों की दिलचस्पी से एटी-1 बॉन्डों की मांग मजबूत रही है और इन प्रतिभूतियों की कटऑफ दर तेजी से नीचे आई है। इससे बैंकों को डेट कैपिटल मार्केट सस्ती दरों पर पहुंचने में मदद मिली है। बुधवार को केनरा बैंक ने 7.99 फीसदी की दर पर एटी-1 बॉन्ड के जरिए 2,000 करोड़ रुपये जुटाए और इस साल अब तक बैंक इसके जरिए 4,000 करोड़ रुपये जुटा चुका है।

केनरा बैंक के बॉन्ड को शामिल करते हुए विभिन्न बैंकों ने इस वित्त वर्ष में अब तक एटी-1 बॉन्ड से 20,736 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। पिछले वित्त वर्ष में बैंकों ने 42,800 करोड़ रुपये के एटी-1 बॉन्ड बेचे थे। सूत्रों ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक भी एटी-1 के जरिए डेट कैपिटल मार्केट में लौट रहा है और 19 सितंबर को उसकी योजना 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की है, जिसके साथ 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवेदन को बनाए रखने का विकल्प है। इससे पहले 4 जुलाई को पीएनबी ने 8.75 फीसदी की कटऑफ दर पर एटी-1 बॉन्ड जारी कर 2,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। एसबीआई के ​​टियर-2 बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 10 साल की हो सकती है और पांच साल बाद इसके साथ कॉल ऑप्शन होगा। बड़े  संस्थागत निवेशकों मसलन ईपीएफओ आदि से इसकी मजबूत मांग देखने को मिल सकती है।

एक सूत्र ने कहा, ईपीएफओ की रुचि टियर-1 बॉन्ड में नहीं है, ऐसे में  वह निश्चित तौर पर एसबीआई का टियर-2 बॉन्ड ले सकता है।

Advertisement
First Published - September 15, 2022 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement