facebookmetapixel
Advertisement
Apple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चStock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसब्रेंट क्रूड $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी

एसबीआई ने जुटाए 30 करोड़ डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:06 PM IST

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि उसने 2.49 फीसदी कूपन दर पर रेग्यूलेशन एस फॉर्मोसा बॉन्ड से 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। फॉर्मोसा बॉन्ड ताइवान में जारी किया गया बॉन्ड है।
एसबीआई ने अपनी लंदन शाखा के जरिये 5 वर्षीय बॉन्ड के तहत यह रकम जुटाई है जिसे 5 साल के लिए अमेरिकी ट्रेजरी द्वारा बेंचमार्क किया गया है। एक बयान के अनुसार, इसे बेंचमार्क पर 100 आधार अंकों के
स्प्रेड के साथ मूल्य निर्धारित किया गया है।
बयान में कहा गया है कि इस बॉन्ड को ताइपे एक्सचेंज (टीपीईएक्स), सिंगापुर एक्सचेंज सिक्योरिटीज ट्रेडिंग लिमिटेड (एसजीएक्स-एसटी) और इंडिया इंटरनैशनल एक्सचेंज आईएफएससी लिमिटेड (इंडिया आईएनएक्स) पर सूचीबद्ध किया जाएगा।
बैंक ने कहा कि यह किसी भारतीय अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक द्वारा जारी पहला सार्वजनिक फॉर्मोसा बॉन्ड है जिसमें 15 फीसदी आवंटन ताइवान के निवेशकों को किया गया है। बैंक ने कहा कि इस बॉन्ड को विभिन्न देशों के निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
 

Advertisement
First Published - January 13, 2022 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement