facebookmetapixel
Advertisement
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?

एसबीआई ने 7.75 फीसदी पर जारी किए बॉन्ड

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:50 PM IST

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने बुधवार को 7.75 फीसदी की कटऑफ दर पर 6,872 करोड़ रुपये के अतिरिक्ट ​टियर-1 (एटी-1) बॉन्ड जारी किए। इस वित्त वर्ष में किसी बैंक की यह सबसे कम कटऑफ दर है। बैंक ने पूंजी में मजबूती के लिए एक चरण में एटी-1 बॉन्ड के जरिए 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की बात कही थी।

कई निवेशकों ने एसबीआई की पेशकश में दिलचस्पी दिखाई। मंगलवार को देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक की तरफ से तय एटी-1 बॉन्ड की कटऑफ दर 7.84 फीसदी रही थी। एक वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी ने कहा, एसबीआई की पेशकश के बड़े हिस्से की पहले से ही मांग थी। कई  इकाइयों मसलन टेक कंपनियों व अन्य ने उनसे बॉन्ड खरीदे। अधिकारी ने कहा, खबर थी कि कटऑफ दर 7.68 फीसदी के आसपास रहेगी। कुछ बोलियां उस दर पर लगाई भी गई, लेकिन सरकारी प्रतिभूतियों की मौजूदा दर को देखते हुए यह दर मोटे तौर पर संतोषजनक थी।

ज्यादातर लिक्विड 5वर्षीय सरकारी प्रतिभूतियों का प्रतिफल बुधवार को 7.04 फीसदी रहा, वहीं 10 वर्षीय बॉन्ड 7.18 फीसदी पर बंद हुए। एसबीआई का एटी-1 बॉन्ड के साथ पांच साल बाद कॉल ऑप्शन जुड़ा हुआ है। इस बीच, राज्य सरकार के 10 वर्षीय बॉन्ड की कटऑफ दर मंगलवार को 7.53 फीसदी रही थी। सरकारी प्रतिभूतियों का प्रतिफल कॉरपोरेट डेट की कीमतों के लिए बेंचमार्क होती हैं। 30 जून को एसबीआई का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 13.43 फीसदी था।  उ‍धर, बुधवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 8.74 फीसदी की कटऑफ दर पर 710 करोड़ रुपये के एटी-1 बॉन्ड जारी किए।

बुधवार को जारी एटी-1 बॉन्ड को  शामिल करते हुए इस वित्त वर्ष में बैंकों ने इसके जरिये कुल 18,376 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मंगलवार को एचडीएफसी बैंक की तरफ से जुटाए गए 3,000 करोड़ रुपये को छोड़ दें तो बाकी रकम सरकारी बैंकों ने जुटाए हैं। पिछले वित्त वर्ष में बैंकों ने एटी-1 बॉन्ड के जरिये 42,800 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Advertisement
First Published - September 7, 2022 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement