facebookmetapixel
Advertisement
मोटी कमाई का मौका! इस हफ्ते NSE, HERO मोटर्स समेत 11 कंपनियों के आएंगे IPO, पैसा रखें तैयारब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा की

SBI Home Loan होगा महंगा, बैंक ने बढ़ाई BPLR दर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:33 PM IST

देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने रिजर्व बैंक द्वारा किए गए रिपो रेट में बदलाव के बाद अपनी बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट में 70 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। एसबीआई ने अपरनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी है।

भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार बीपीएलआर की दर, बदलाव के बाद अब 13.45 फीसद हो गई है। बैंक ने इस नई दर को आज यानी 15 सितंबर से ही लागू कर दिया है।

प्राइम लेंडिंग रेट (बीपीएलआर) में बढ़ोतरी के अलावा बैंक ने आधार दर को भी बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया है, इसे भी आज से ही लागू कर दिया जाएगा। बैंक की दरें बढ़ाने के बाद अब बेस रेट पर कर्ज लेने वाले कर्जदारों की EMI राशि बढ़ जाएगी।

तिमाही आधार पर होता है संशोधन

बैंक तिमाही आधार पर बीपीएलआर और आधार दर दोनों में संशोधन करता है। एसबीआई के द्वारा किए गए  दरों में बढ़ोतरी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी दरें बढ़ा सकते हैं। बता दें कि एसबीआई ने अपनी बेंचमार्क उधार दरों में वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति बैठक से कुछ हफ्ते पहले ही की है।

मजबूत हुए SBI के शेयर बुधवार के कारोबार में एनएसई पर एसबीआई के शेयर 3% के करीब बढ़कर 574.7 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। बीएसई पर बिकवाली के दबाव के बावजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों ने 574.65 रुपये की ऊंचाई हासिल की।

Advertisement
First Published - September 15, 2022 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement