facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे मजबूत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:17 PM IST

आज के शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 41 पैसे की तेजी दर्ज की गई, जो एक माह के ऊपरी स्तर 49.93 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आने की आशंका के बीच विदेशी फंडों द्वारा पूंजी प्रवाह में तेजी लाने के संकेतों के चलते रुपये में मजबूती आई है। विदेशी मुद्रा के बास्केट में अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में भी अमेरिकी डॉलर के लुढ़कने से भारतीय रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर की तुलना में रुपया 49.93 के एक महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया, जिसमें इसके पूर्व गुरुवार को बंद हुए 50.34/35 के स्तर से आज 41 पैसे की तेजी दर्ज की गई।
कारोबारियों का कहना है कि डॉलर में आई कमजोरी और एशियाई बाजारों की तेजी ने विदेशी फंडों को भारतीय शेयर बाजारों में पूंजी प्रवाह बढ़ाने के लिए प्रेरित किया, भारतीय शेयर बाजारों में आज तेजी देखी जा रही है। मसलन, रुपये को डॉलर की तुलना में अच्छा समर्थन मिला।
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की मजबूती लेकर 50.34/35 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रामनवमी के उपलक्ष्य पर मुद्रा बाजार में अवकाश था।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement