facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

डॉलर के मुकाबले रूपया 23 पैसे लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:31 PM IST

एशियाई बाजारों के सूचकांकों में कमजोरी और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले में अमरीकी मुद्रा में आई मजबूती के चलते आज भारतीय रूपया शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे लुढ़क गया।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा शुरुआती कारोबार के दौरान अमरीकी डॉलर के मुकबाले गिरावट के साथ 48.93 के स्तर पर आ गया, जिसमें कल बंद हुए 48.70/71 प्रति डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की गिरावट रही। कल उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में भारतीय रूपया अमरीकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की तेजी के साथ 48.70/71 के स्तर पर बंद हुआ था।
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में आई कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट की आशंका के चलते पूंजी प्रवाह का भय और आयातकों द्वारा डॉलर की तेज मांग के चलते रूपया काफी दबाव में आ गया। साथ ही कारोबारियों का मानना है कि स्थानीय मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के चलते भी रूपया लुढ़क गया।

Advertisement
First Published - January 20, 2009 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement