facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स देशों से बोले जिनपिंग: ग्लोबल साउथ की ताकत के लिए मिलकर करें काम, एक दूसरे का करें सहयोगमहंगाई, फेड मीटिंग और क्रूड ऑयल की कीमतें: इस छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार की दिशा तय करेंगे ये ट्रिगरयूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की कई रिफाइनरी ठप, अगस्त में खरीदा रिकॉर्ड 1.72 लाख टन पेट्रोल; 70% भारत से गया‘क्रिटिकल मिनरल्स न बनें हथियार’, BRICS में PM मोदी ने जताई चिंता, कहा: सप्लाई चेन को भरोसेमंद बनाना जरूरीकच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए विदेशी निवेशक, सिंतबर में अब तक निकाले ₹13,138 करोड़शशिधर जगदीशन के बाद कौन संभालेगा HDFC बैंक की कमान? RBI को भेजे गए दो नामप्रति शेयर मिलेगा ₹50 का डिविडेंड! रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेRBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता

RBL Bank के सेविंग्स अकाउंट पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:57 PM IST

 रिजर्व बैंक की ओर से रिपो रेट बढ़ने के ऐलान के बाद से अब बैंक भी अपनी ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में प्राइवेट सेक्टर के बैंक RBL, ने अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी जारी कर दी है। अब RBL Bank के सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, ये नई दरें 5 सितंबर 2022 यानी कि आज से लागू हो जाएंगी।  

RBL Bank अब अपने ग्राहकों को अधिकतम बढ़ी हुई ब्याज दरों के बाद 6.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज देगा।  बता दें कि इस सेविंग्स डिपॉजिट अकाउंट में NRI और NRO भी शामिल हैं, यानी कि इस कैटेगरी के लोग भी RBL Bank में सेविंग्स अकाउंट खोल सकता है और बढ़ी हुई नई ब्याज दरों का फायदा उठा सकता है। 

किसे और कितना बढ़कर मिलेगा ब्याज

RBL Bank के सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की जमा राशि पर 4.25 फीसदी ब्याज मिलेगा तो वहीं 1 लाख से 10 लाख रुपए की जमा राशि पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 25 लाख रुपए जमा राशि पर 6 फीसदी ब्याज और 25 लाख से 1 करोड़ रुपए की जमा राशि पर 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

बता दें कि पहले ये दर 6 फीसदी थी लेकिन रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दर बढ़ने के बाद इसमें 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया गया है।

तिमाही आधार पर मिलेगा ब्याज

RBL बैंक के मुताबिक, बैंक खाते में हर दिन के बैलेंस के हिसाब से ब्याज जोड़ेगा और तिमाही आधार पर खाते में सेविंग्स खाते का ब्याज जमा किया जाएगा। हर साल ब्याज का पैसा 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को जमा किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 5, 2022 | 10:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement