facebookmetapixel
Advertisement
SEBI चेयरमैन बोले: क्लोजिंग ऑक्शन सेशन नहीं होगा बंद, लिक्विडिटी की समस्या पर निकलेगा अस्थायी रास्ताकच्चे तेल में उबाल के बावजूद शेयर बाजार में बहार, 3 दिन बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ्तारकच्चा तेल $100 के पार: क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत और बाजार पर कितना बड़ा खतराHDFC Bank को क्रेडिट सुइस के AT1 बॉन्ड मामले में बड़ी राहत, बहरीन की अदालत ने सभी 7 दावे खारिज किएअगस्त में थोक महंगाई घटने का अनुमान, फिर भी बढ़ सकती है खाद्य महंगाई; यूनियन बैंक की रिपोर्ट में दावाPSU शेयर में कमाई का मौका! 44% तक मिल सकता है रिटर्न, ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंगSU-57 फाइटर जेट, रूसी तेल से लेकर परमाणु उर्जा तक, मोदी-पुतिन की मुलाकात में किन-किन बातों पर चर्चा संभव?मिडकैप फंड्स पर निवेशकों का भरोसा कायम, अगस्त में इनफ्लो 13% बढ़ा, AUM ₹5.43 लाख करोड़ पहुंचाBRICS Summit 2026: युद्ध के बीच भारत आ रहे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, जानें क्या है एजेंडा7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग, ब्रिक्स समिट में करेंगे शिरकत; PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभव

आरबीआई की वीआरआरआर नीलामी आज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:39 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक वैरिएबल रेट रिवर्स रीपो (वीआरआरआर) की दो नीलामी 22 मार्च को आयोजित करेगा, जो सिस्टम में सरप्लस नकदी के प्रबंधन की खातिर 1.5 लाख करोड़ रुपये का होगा।
पहली नीलामी 1 लाख करोड़ रुपये की है, जिसकी अवधि तीन दिन की होगी। अन्य वीआरआरआर नीलामी 28 दिन की होगी, जिसके तहत 50,000 करोड़ रुपये रखे गए हैं। आरबीआई ने आठ दिन वाले वीआरआरआर की नीलामी 17 मार्च को की थी और इसके तहत 57,000 करोड़ रुपये खींचे गए थे।
ट्रेजरी अधिकारियों ने कहा कि बैंंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी काफी है और आरबीआई ने इसे फिर से संतुलित करने के लिए संशोधित नकदी प्रबंधन ढांचा बहाल कर दिया है। इस ढांचे के तहत वह वैरिएबल रीपो रेट और वीआरआरआर को मुख्य नकदी प्रबंधन टूल के तौर इस्तेमाल कर रहा है। केयर रेटिंग्स ने अपनी साप्ताहिक समीक्षा में कहा है कि बैकिंग सिस्टम की नकदी 17 मार्च को समाप्त हफ्ते में काफी ज्यादा घटी, जिसकी वजह अग्रिम कर के मद में निकली रकम और वित्त वर्ष के आखिर में भुगतान के लिए निकली नकदी हो सकती है।
बैंंकिंग सिस्टम की औसत अतिरिक्त नकदी 18 मार्च 2022 को समाप्त हफ्ते में घटकर 5.78 लाख करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - March 21, 2022 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement