facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

बॉन्ड की तेजी पर आरबीआई की लगाम, रुपया मजबूत

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:44 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बॉन्ड प्रतिफल को नियंत्रण में रखने का निर्णय किया है और रुपये में मजबूती लाने का स्पष्ट संकेत दिया। इसका असर भी आज बॉन्ड और मुद्रा बाजार में दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार के बंद भाव 73.62 से 1.03 फीसदी ऊपर 72.87 पर बंद हुआ। इसी तरह 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल 18 आधार अंक घटकर 5.94 फीसदी पर बंद हुआ। सोमवार को बॉन्ड का प्रतिफल 6.11 फीसदी था।
बॉन्ड बाजार से संबंधित उपायों की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि रुपये में हालिया मजबूती आयातित मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने की दिशा में काम कर रहा है। आरबीआई ने पिछले कुछ सत्रों में डॉलर की खरीद नहीं की और रुपये को मजबूत होने दिया। केंद्रीय बैंक का रुख स्पष्ट है। निर्यात में बेहतर तेजी नहीं आई है, ऐसे में आरबीआई रुपये को मजबूती प्रदान कर आयात की वजह से होने वाले मुद्रास्फीति के दबाव को कम करना चाहता है।
हालांकि रुपया अभी भी अन्य देशों की मुद्राओं की तुलना में नरम बना हुआ है।
केंद्रीय बैंक के लिए परिपक्वता धारिता (एचटीएम) श्रेणी की सीमा बढ़ा दी है जिससे बैंकों के पास बॉन्ड खरीदने के लिए करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त होंगे। इसके साथ ही आरबीआई ने द्वितीयक बाजार में 20,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड की खरीद-बिक्री की घोषणा की है। इससे भी बैंकों के पास तरलता बढ़ेगी।

Advertisement
First Published - September 1, 2020 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement