facebookmetapixel
Advertisement
UPI पर शुल्क से Paytm को फायदा, ब्रोकरेज को शेयर में 36% तक तेजी की उम्मीदJindal Supreme IPO में पैसा लगाएं या नहीं? ₹93 का शेयर, GMP ₹27 और संभावित लिस्टिंग ₹120PhonePe के अगले 10 साल का क्या है प्लान? राहुल चारी ने बताया कहां से आएगी ग्रोथSS Retail IPO खुला, GMP दे रहा 30% से ज्यादा तेजी का संकेत; फिर भी ब्रोकरेज ने क्यों दी ‘न्यूट्रल’ रेटिंग?उत्तराखंड, हरियाणा समेत 6 राज्यों ने किशाऊ बांध समझौते पर किए हस्ताक्षर, जानिए अहम बातेंUPI MDR: 2,000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर 0.4% शुल्क देने को सिर्फ 17% कारोबारी तैयारKanohar Electricals IPO Listing: 8% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, NSE पर ₹685 के पार पहुंचा शेयरGlass Wall Systems IPO की अच्छी शुरुआत, 6.6% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरUPI MDR से किस पर कितना असर? छोटे कारोबारियों ने जताई चिंता, Amazon-Zepto ने कही ये बातPrasol Chemicals Listing: कमजोर शुरुआत, ₹676 का शेयर ₹610 पर लिस्ट; निवेशकों को करीब 10% का झटका

100 सर्कुलर की वापसी चाहता है आरबीआई प्राधिकरण

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:10 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमन समीक्षा प्राधिकरण (आरआरए) ने रिजर्व बैंक के दायरे में आने वाली इकाइयों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए 100 अतिरिक्त सर्कुलर वापस लिए जाने की सलाह दी है। आरआरए ने पहले चरण में नवंबर 2021 में 150 सर्कुलर वापस लेने की सिफारिश की थी। इसने रिजर्व बैंक की वेबसाइट में अलग से रेगुलेटरी रिपोर्टिंग वेब पेज बनाए जाने की भी सिफारिश की है, जिससे नियामकीय रिपोर्टिंग व से संबंधित सूचना एक जगह मिल सके।
आरआरए ने कागज आधारित रिटर्न खत्म किए जाने की सलाह दी है। उसने 65 नियामकीय रिटर्न चिह्नित किए हैं, जिसे या तो खत्म किया जाना चाहिए या अन्य रिटर्न के साथ विलय किया जाना चाहिए या इन्हें ऑनलाइन रिटर्न में तब्दील किया जाना चाहिए। यह कार्यकारी निदेशक ओपी मल्ल की अध्यक्षता में बने एक आंतरिक समूह के सुझावों के मुताबिक था। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा है कि इन कदमों से नियामकीय अनुपालन आसान होने की उम्मीद है, जिनका नियमन रिजर्व बैंक के माध्यम से होता है।

Advertisement
First Published - February 19, 2022 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement