facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

पीएनबी ने की बचत जमा दर में कटौती

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:26 AM IST

सरकारी कर्जदाता पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने बचत खाता जमा दरों में 10 आधार अंक कटौती करके 2.90 प्रतिशत कर दिया है। इसकी तुलना में भारतीय स्टेट बैंक और बैंक आफ बड़ौदा क्रमश: 2.70 प्रतिशत और 2.75 प्रतिशत ब्याज की पेशकश करते हैं। ब्याज दर में यह कटौती 1 सितंबर से प्रभावी होगी। बैंक ने कहा है कि यह दर सभी मौजूदा और नए बचत खातों पर लागू होगी। बैंक के अधिकारियों ने कहा कि भारी मात्रा में नकदी और खासकर सरकारी बैंकों द्वारा दरों में की गई कटौती को देखते हुए यह फैसला किया गया है। 
बैंक सावधि जमा पर 2.9 से 5.25 प्रतिशत तक ब्याज की पेशकश कर रहा है, जो एक अगस्त से क्रमश: 7 से 14 दिन की जमा से लेकर 5 से  10 साल के जमा पर मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा धन जमा करने पर बैंक 3.40 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत ब्याज देता है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने यह भी घोषणा की है कि वह आवास ऋण, वाहन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, पेंशन ऋण और गोल्ड ऋण पर सभी सेवा शुल्क, प्रॉसेसिंग शुल्क, दस्तावेजीकरण शुल्क खत्म करेगा। इस पेशकश का लाभ बैंक शाखाओं और डिजिटल माध्यमों दोनों ही तरीकों से मिल सकेगा। प्रसंस्सकण शुल्क माफी 31 दिसंबर, 2021 तक मिलेगी। पिछले महीने देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन और कार लोन पर प्रॉसेसिंग शुल्क पूरी तरह खत्म करने की घोषणा की थी। पीएनबी न्यूनतम 6.8 प्रतिशत ब्याज दर पर होम लोन और 7.15 प्रतिशत ब्याज दर पर कार लोन की पेशकश करता है। बैंक 8.95 प्रतिशत ब्याज दर पर व्यक्तिगत ऋण की पेशकश करता है। बैंक ने कहा है कि त्योहारों के मौसम में कर्ज पोर्टफोलियो बढ़ेगा।  

Advertisement
First Published - September 1, 2021 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement