facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ी

फोनपे का लेनदेन 34 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:07 AM IST

कैलेंडर वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में किए गए लेनदेन के कुल भुगतान का मूल्य 23.3 प्रतिशत बढ़कर 9.22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि लेनदेन की संख्या 33.6 प्रतिशत बढ़कर 526.5 करोड़ हो गई। वॉलमार्ट द्वारा समर्थित वित्तीय प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म फोनपे पल्स के कैलेंडर वर्ष 21 की तीसरी तिमाही के डिजिटल भुगतान रुझान में इस बात का खुलासा हुआ है। पल्स की वेबसाइट पर साझा किया गया नया डेटा और इसकी तिमाही रिपोर्ट से उस जबरदस्त रफ्तार का पता चलता है, जिस रफ्तार पर डिजिटल भुगतान तीसरी तिमाही में बढ़ता रहा है।
इन दोनों संकेतकों में यह लगातार वृद्धि डिजिटल भुगतान में उपभोक्तााओं के बढ़ते विश्वास का स्पष्ट संकेत है। ऐसा पहली बार हुआ है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस और मर्चेंट भुगतान से पैसे का हस्तांतरण 452 करोड़ के लेनदेन के नए मुकाम तक पहुंच गया है, जिसमें क्रमश: 221 करोड़ और 231 करोड़ के लेनदेन हुए हैं।
ऑफलाइन मर्चेंट भुगतान (जैसे किराना की दुकानों में किया जाने वाला भुगतान) ऑनलाइन भुगतान (जैसे ऑनलाइन खाने का ऑर्डर या खरीदारी करना) की तुलना में तेजी से बढ़ा है, जिसमें तिमाही आधार पर 65 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज हुई है। यह इस बात का संकेत है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बाद सुधार हो रहा है और दुकानें खुलने लगी हैं।
फोनपे में रणनीति और निवेशक संबंधों के प्रमुख कार्तिक रघुपति ने कहा ‘तिमाही आधार पर हम जिस तेज वृद्धि को देख रहे हैं, वह इस बात का मजबूत संकेतक है कि डिजिटल भुगतान सचमुच देश भर में हर ओर व्याप्त हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि त्योहारों और छुट्टियों के मौसम की वजह से अगली तिमाही रोमांचक होने वाली है।
इसके अलावा देश के 726 जिलों में से 720 जिलों में डिजिटल लेनदेन की मात्रा में सकारात्मक वृद्धि दर्ज किए जाने से पता चलता है कि डिजिटल भुगतान देशव्यापी कवायद बन रहा है। पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या में भी यही नजर आता है, जो 30.5 करोड़ से बढ़कर 32.8 करोड़ हो चुकी है।
भौगोलिक स्तर पर चंडीगढ़ तिमाही आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक लेनदेन की मात्रात्मक वृद्धि के साथ इस तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र ने तिमाही आधार पर लेनदेन की मात्रा में इजाफे के लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Advertisement
First Published - October 19, 2021 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement