facebookmetapixel
Advertisement
‘स्थानीय मुद्राओं में व्यापार करें व भुगतान व्यवस्थाओं को आपस में जोड़ें’, ब्रिक्स देशों से पीयूष गोयल की अपीलकिसी गुट से न जुड़े होने के बावजूद CM सतीशन के सामने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति सबसे बड़ी चुनौतीEditorial: भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को मंजूरी, स्टारलिंक और जियो समेत कंपनियों की राह आसाननेट-जीरो का लक्ष्य तो तय, लेकिन नक्शा गायब; स्टील-सीमेंट जैसे क्षेत्रों में उत्सर्जन घटाने की योजना अब भी अधूरीगणेशोत्सव में सोने-चांदी की धूम, बप्पा के श्रृंगार के लिए मुंबई में बिकेगा 200 टन सोना, ₹4000 करोड़ का कारोबारलार्ज कैप छोड़ स्मॉल कैप की तरफ भाग रहे निवेशक, क्या आपको भी यहां पैसा लगाना चाहिए या नहीं?कच्चे तेल की कीमतों में 3% की गिरावट, निचले स्तरों से रिकवरी के साथ 23,400 के करीब पहुंचा निफ्टी‘समुद्री रास्ते सुरक्षित रहें तो ही बढ़ेगा ग्लोबल ट्रेड’, ब्रिक्स सम्मेलन में बोले PM मोदी, पुतिन ने कसा पश्चिमी देशों पर तंजकच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ी RBI की चिंता, अक्टूबर में MPC फिर करेगी ग्रोथ और महंगाई की समीक्षापुतिन को जो ‘तिरुक्कुरल’ किताब PM मोदी ने भेंट की, उसका रूस से क्या है कनेक्शन?

करुर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:47 PM IST

करुर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 105 फीसदी बढ़कर 213 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 104 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान बैंक का परिचालन लाभ 118 फीसदी बढ़कर 441 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 202 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान शुद्ध ब्याज आय 710 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान तिमाही में 613 करोड़ रुपये रही थी।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी बी. रमेश बाबू ने कहा, ‘हमारी वृद्धि का मुख्य कारण सभी इकाइयों का समावेशी योगदान रहा। हमारा शुद्ध एनपीए मार्च 2022 में घटकर 2.28 फीसदी रह गया जो मार्च 2021 में 3.41 फीसदी रहा था। हमने वसूली पर ध्यान केंद्रित किया।’
तिमाही के दौरान जमा की लागत 51 आधार अंक सुधार के साथ 4.12 फीसदी हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 4.63 फीसदी रही थी। इसी प्रकार शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.79 फीसदी हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 3.46 फीसदी रहा था। बाबू ने कहा कि बैंक चालू वित्त वर्ष के दौरान अग्रिम में 12 फीसदी और सीएएसए में 15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद कर रहा है। पूरे वित्त वर्ष 2022 के लिए बैंक का शुद्ध लाभ 87 फीसदी बढ़कर 673 करोड़ रुपये हो गया जो इससे पिछले वर्ष 359 करोड़ रुपये रहा था।

Advertisement
First Published - May 23, 2022 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement