facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागू

पीसीए से निकलने के बाद एटी1 पर निर्णय लेगा आईडीबीआई बैंक

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:35 AM IST

भले ही नुकसान को सिक्योरिटीज प्रीमियम खातों में रकम के साथ समायोजित करने से आईडीबीआई बैंक की पूंजी उगाही योजनाओं में मदद मिलेगी, लेकिन उसे प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन यानी त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) से बाहर निकलने का इंतजार करना होगा और टियर-1 बॉन्ड जारी करने के संदर्भ में चौथी तिमाही को लाभदायक बनाने पर ध्यान देना होगा।
बैंक के अधिकारियों का कहना है कि ऋणदाता बेहतर स्थिति में है और उसका मौजूदा पूंजी आधार पर्याप्त है तथा इससे अगले वित्त वर्ष में वृद्घि को मदद मिल सकती है। दिसंबर 2020 के अंत में उसका पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.77 प्रतिशत था।
उनका कहना है कि इसके अलावा, पीसीए इकाई होने का मतलब है निवेशकों द्वारा बॉन्डों पर ज्यादा ऊंचा प्रतिफल तलाशना, वह भी तब जब ब्याज दर चक्र बदल रहा है।
एलआईसी-नियंत्रित निजी ऋणदाता के बोर्ड ने 45,586 करोड़ रुपये के संचित नुकसान को सिक्योरिटीज प्रीमियम खाते में बैलेंस के साथ समायोजित करने की अनुमति दी है। यह समायोजन योजना शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरियों के अधीन है। 31 दिसंबर, 2020 को समेकित नुकसकान 44,739 करोड़ रुपये पर था। गैर-लेखा वित्तीय विवरणों के अनुसार प्रीमियम खाते में बैलेंस 31 दिसंबर 2020 तक 50,718 करोड़ रुपये था।
वहीं 31 मार्च 2021 तक समेकित नुकसान ऑडिटेड वित्तीय विवरणों को बैंक बोर्ड की मंजूरी के बाद ही तय किया जा सकेगा। बैंक की अधिकृत शेयर पूंजी 25,0000 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - March 2, 2021 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement