facebookmetapixel
Advertisement
क्या टैरिफ पर झुकेगा अमेरिका? अन्य एशियाई देशों से बेहतर डील चाहता भारत, ग्रीर से बातचीत में लगाएगा दांवकौन हैं ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ एंडी बर्नहैम, जो ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैंDefence Exports: अमेरिकी हथियारों के विकल्प तलाश रहा यूएई, भारत से ब्रह्मोस खरीदने पर बातचीतTata MF NFO: बदलते सेक्टर ट्रेंड्स से कमाई का मौका, मल्टी-सेक्टर पैसिव FoF में ₹5000 से निवेश शुरूBJP का पहला बंगाल बजट: 1 लाख नौकरियां, DA में 20% इजाफा, अन्नपूर्णा योजना के लिए ₹36,000 करोड़; देखें बड़े ऐलानपश्चिम बंगाल सरकार ने DA/DR 20% बढ़ाया: इससे कर्मचारियों के ‘इन हैंड’ सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी?क्या RBI बढ़ाने जा रहा है ब्याज दरें? MPC मिनट्स में मिले बड़े संकेतAMFI की नई लिस्ट में हो सकते हैं बड़े बदलाव, BSE और Vodafone Idea बन सकते हैं लार्जकैपEPFO Nominee Rule: नॉमिनी नहीं जोड़ा तो क्या डूब जाएगा PF का पैसा? जानिए परिवार को कैसे मिलेगा दावा6-9 महीने में 10% उछाल का अनुमान, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह गैस स्टॉक?

एचडीएफसी का विलय तय समय से पहले संभव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:40 PM IST

 एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के बीच विलय पहले बताई गई समयसीमा से कुछ महीने या एक तिमाही पहले पूरा हो सकता है। एचडीएफसी बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने यह संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि एक तिमाही या कुछ महीने पहले विलय पूरा हो सकता है। हमने पहले सितंबर का संकेत दिया था, इसे एक तरह से दूसरी तिमाही से तीसरी तिमाही की समयसीमा कह सकते हैं। जिस तरह से चल रहा है, 
यह पहली तिमाही से दूसरी तिमाही में हो सकता है। राष्ट्रीय कंपनी विधि पंचाट ने एचडीएफसी बैंक के साथ एचडीएफसी के प्रस्तावित विलय पर  25 नवंबर को शेयरधारकों की बैठक बुलाने की अनुमति स्वीकृति दी है।
एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड के बीच विलय पहले बताई गई समयसीमा से कुछ महीने या एक तिमाही पहले पूरा हो सकता है।  एचडीएफसी बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्रीनिवासन वैद्यनाथन ने यह संभावना जताई है। 
उन्होंने कंपनी परिणाम के बाद विश्लेषकों को बताया ‘एक तिमाही या कुछ महीने पहले विलय पूरा हो सकता है। हमने पहले सितंबर का संकेत दिया था, इसे एक तरह से दूसरी तिमाही से तीसरी तिमाही (वित्त वर्ष 24) की समयसीमा कह सकते हैं। जिस तरह से चल रहा है, यह पहली तिमाही से दूसरी तिमाही में हो सकता है। हो सकता है कि यह कुछ महीने पहले हो जाए।’
देश के सबसे बड़े निजी ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को जुलाई-सितंबर की अपनी कमाई का ब्योरा दिया था। शुक्रवार को राष्ट्रीय कंपनी कानून अधिकरण (एनसीएलटी) ने एचडीएफसी बैंक के साथ एचडीएफसी के प्रस्तावित विलय के लिए मंजूरी हासिल करने के लिए 25 नवंबर को शेयरधारकों की बैठक आयोजित करने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी।
इस साल की शुरुआत में 4 अप्रैल को एचडीएफसी बैंक ने कहा था कि वह लगभग 40 अरब डॉलर के सौदे में एचडीएफसी का अधिग्रहण करेगा। शुरुआत में उम्मीद की जा रही थी कि यह विलय अगले वित्त वर्ष की दूसरी या तीसरी तिमाही तक पूरा हो जाएगा।
 एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई से अनुरोध किया था कि वह नकद आरक्षित अनुपात और वैधानिक तरलता अनुपात के साथ-साथ प्राथमिकता वाले क्षेत्र को उधार देने के मानदंडों का पालन करने जैसी नियामकीय आवश्यकताओं के लिए चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाने की अनुमति प्रदान करे।
आरबीआई के मानदंडों के अनुसार बैंकों के समायोजित शुद्ध ऋण का 40 प्रतिशत भाग प्राथमिकता वाले क्षेत्र को दिया जाना चाहिए। 

Advertisement
First Published - October 16, 2022 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement