facebookmetapixel
Advertisement
कमाई के लिए ऑप्शन कारोबार पर निर्भरता घटाने की तैयारी में NSE, जिंस, ETF और SIF पर बढ़ाएगा फोकसइलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों के लिए चीन पर बढ़ी भारत की निर्भरता, 71 उत्पाद श्रेणियों में 80% से ज्यादा हिस्सेदारीभारत-रूस व्यापार को 2030 तक $100 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी बनी सहमतिब्रिक्स का सफरनामा: येकातेरिनबर्ग से शुरू होकर से नई दिल्ली तक, 2009 से 2026 तक कैसे बदला यह संगठनबीज से डिजिटल खेती तक, कृषि सहयोग बढ़ाने के लिए साथ आएंगे ब्रिक्स देश; AI और तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमालविदेशी मुद्रा भंडार में भारत ने रूस को पछाड़ा, रिकॉर्ड $785.7 अरब के साथ बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देशदेशव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल हुए लाखों कर्मचारी, चेक क्लियरेंस और नकद लेन-देन सेवा हुई प्रभावितशेयर बाजार में लगातार 5वें हफ्ते भी हाहाकार, कच्चे तेल की आग और FII की बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी पस्तटोल प्लाजा के चक्कर से मिलेगी मुक्ति! बोले गडकरी: बैरियर फ्री टोलिंग से ₹10,000 करोड़ बढ़ेगा राजमार्ग संग्रहदिल्ली में सजा ‘ब्रिक्स बाजार’, एक छत के नीचे दिखा 18 देशों की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति का अनूठा संगम

एचडीएफसी बैंक का ऋण 21.5 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:48 PM IST

निजी क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक की ओर से दिए गए ऋण में वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में 21.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। बैंक का एडवांस 13.95 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
30 जून, 2021 को बैंक द्वारा दिया गया ऋण 11.48 लाख करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही की तुलना में बैंक के कर्ज में 1.9 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो 31 मार्च, 2022 को 13.69 लाख करोड़ रुपये था। बैंक ने एक्सचेंज को यह सूचना दी है।
30 जून, 2022 को एचडीएफसी बैंक के जमा में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.3 प्रतिशत वृद्धि हुई है और यह एक साल पहले  13.46 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 16.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर बैंक का जमा 2.9 प्रतिशत बढ़ा है, जो 31 मार्च, 2022 को 15.59 लाख करोड़ रुपये था।
प्रभुदास लीलाधर में शोध विश्लेषक गौरव जानी ने कहा, ‘उधारी के हिसाब से पहली तिमाही सामान्यतया कमजोर होती है। वहीं एचडीएफसी बैंक का क्वार्टर टु क्वार्टर वृद्धि कर्ज-जमा अनुपात के हिसाब से कम रहा है। इसती वजह से शुद्ध ब्याज मुनाफा (एनआईएम) कम हो सकता है।’    

Advertisement
First Published - July 5, 2022 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement