facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

नए साल में बैंकों का तोहफा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 3:29 PM IST

इस साल मंदी की मार और ब्याज दरों में बढोतरी की मार झेलते रहे ग्राहकों को बैंक नए साल में तोहफा देने जा रहे हैं।


जी हां, कुछ बैंकों ने ब्याज दरों में कमी करने की घोषणा की है तो बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक अपने ब्याज दरों में कटौती करने जा रही है। इसके अलावा देना बैंक ने भी अपनी दरों में कमी की घोषणा की है।

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एक जनवरी से कर्ज की ब्याज दर में आधा फीसदी की कमी का ऐलान किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा पौन फीसदी की कमी करेगा।

पीएनबी ने जमा योजना की सबसे ऊंची ब्याज दर में एक फीसदी तक की कटौती करने की भी घोषणा की है। पीएनबी एक वर्ष से लेकर तीन वर्ष से कम अवधि की जमा योजना पर ब्याज दर एक फीसदी घटाकर 8.5 फीसदी करेगा।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में पीएनबी ने यह जानकारी दी है। इस महीने की शुरुआत में बैंक ने जमा योजना की ब्याज दर 10.5 फीसदी से घटाकर 9.50 फीसदी कर दी थी।

उधर, बीएसई को दी जानकारी में बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा, ‘बैंक ने 1 जनवरी, 2009 से बेंचमार्क प्रधान उधारी दर (बीपीएलआर) पौन फीसदी (75 आधार अंक) तक घटाकर 12.50 फीसदी करने का निर्णय किया है।’

मौजूदा समय में बैंक की बीपीएलआर 13.25 फीसदी है।  देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई द्वारा अपनी पीएलआर में पौना फीसदी की कटौती की घोषणा के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उक्त बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की पहल की है।

इधर आईसीआईसीआई बैंक भी नववर्ष के अवसर पर ग्राहकों को ऋण दरों में कटौती का तोहफा दे सकता है। एक और सरकारी बैंक देना बैंक ने भी घोषणा की है कि वह बेंचमार्क प्रधान उधारी दर में 75 आधार अंकों की कटौती कर इसे 12.75 फीसदी करेगा।

Advertisement
First Published - December 29, 2008 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement