facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ी

विदेशी मुद्रा भंडार 2.039 अरब डॉलर बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:12 AM IST

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 8 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।
इससे पिछले एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 1.169 अरब डॉलर घटकर 637.477 अरब डॉलर रह गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आठ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह वृद्धि मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) के बढऩे की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।
रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.55 अरब डॉलर बढ़कर 577.001 अरब डॉलर हो गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और एन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 46.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.022 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.268 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार 30 लाख डॉलर घटकर 5.225 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement
First Published - October 16, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement