facebookmetapixel
Advertisement
बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच SIP ने दिखाया दम, वित्त वर्ष 2026 में निवेश ₹2 लाख करोड़ पर पहुंचाकमोडिटी डेरिवेटिव में तेजी की उम्मीद, बर्नस्टीन ने BSE से ज्यादा MCX पर जताया भरोसाNSE IPO की कीमत 1,700-1,800 रुपये प्रति शेयर के बीच संभव, 25 सितंबर को लिस्टिंग की उम्मीदब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के करीब पहुंचा तो IT शेयर धड़ाम, निफ्टी 3 महीने के निचले स्तर पर; 23,431 पर हुआ बंदEditorial: ईरान-अमेरिका तनाव से $100 के करीब पहुंचा तेल, भारतीय अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबावविदेशी निवेश से चमक रहे रक्षा और अंतरिक्ष स्टार्टअप्स, लेकिन क्या भारत की रणनीतिक तकनीक सुरक्षित?राजकोषीय घाटे पर काबू, लेकिन बढ़ती सब्सिडी और योजनाओं में कम खर्च ने बढ़ाया सरकार का सिरदर्दचीन को मात देने की तैयारी! भारत में बैटरी विनिर्माण को बढ़ावा, मिलेंगे 20 लाख नए रोजगारशेयर बाजार में हाहाकार: क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होते ही सेंसेक्स 813 अंक टूटा, निफ्टी 23,431 पर बंदBRICS में भारत को $226 अरब का बड़ा घाटा, चीन और रूस से कितना बिगड़ा व्यापार का हिसाब?

एसबीआई और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर जुर्माना

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:10 AM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। धोखाधड़ी के वर्गीकरण और सूचना दिए जाने के संबंध में वाणिज्यिक बैंकों द्वारा केंद्रीय बैंक की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। आरबीआई ने ‘ग्राहक सुरक्षा’, ‘बैंकों में साइबर सुरक्षा ढांचे’, ‘बैंकों के क्रेडिट कार्ड परिचालन’ और बड़े स्तर वाले सामान्य खुलासों का एक केंद्रीय संग्राहक निर्मित करने के संबंध में केंद्रीय बैंक द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों का पालन नहीं करने पर सोमवार को स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक पर भी 1.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा है कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में कमियों पर आधारित है और बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर फैसला दिए जाने की मंशा से नहीं है।
एसबीआई के पास चल रहे एक ग्राहक खाते की जांच करने पर केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने उक्त खाते में धोखाधड़ी की सूचना आरबीआई को देने में देरी की थी। आरबीआई ने बैंक को एक कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा कि गैर-अनुपालन के संबंध में उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।    

Advertisement
First Published - October 18, 2021 | 10:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement