facebookmetapixel
Advertisement
Apple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चStock Market Today: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, गिफ्ट निफ्टी फिसला; ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर के पारStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसब्रेंट क्रूड $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरी

यूपीआई से भुगतान में कुछ घंटों का व्यवधान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:17 PM IST

भारत में भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) में तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज कुछ घंटों तक व्यवधान रहा। यह देश में पीयर टु पीयर (पी2पी) लेन-देन और पीयर टु मर्चेंट (पी2एम) लेन-देन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
यूपीआई का परिचालन करने वाले नैशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) ने ट्विटर हैंडल पर एक बयान में कहा, ‘तकनीकी खामियों के कारण यूपीआई उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद है। अब यूपीआी का परिचालन सही है और हम व्यवस्था की नजदीकी से निगरानी कर रहे हैं।’
सूत्रों ने कहा कि यूपीआई रविवार को शाम 5 बजे के बाद परिचालन में था। कई स्तर पर हार्डवेयर में समस्या आई, जिसकी वजह से यूपीआई का कामकाज ठप रहा। यूपीआई के उपभोक्ताओं ने भुगतान न कर पाने की शिकायत सोशल मीडिया में की। हर रोज हजारों करोड़ रुपये के 10 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन यूपीआई प्लेटफॉर्म पर होते हैं। दिसंबर में यूपीआई ने रिकॉर्ड ट्रांजैक्शन दर्ज किया था, जब एक महीने में 4.5 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए, जिसका कुल मूल्य 8.26 लाख करोड़ रुपये था।
कैलेंडर वर्ष 21 में यूपीआई ने 28 अरब ट्रांजैक्शन का संचालन किया, जिसकी कुल राशि 71.59 लाख करोड़ रुपये रही। 2021-22 में अब तक 21 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए हैं।

Advertisement
First Published - January 9, 2022 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement