facebookmetapixel
Advertisement
IPO में लगाया है पैसा? आज पता चलेगा शेयर मिला या नहीं, Pranav Constructions का अलॉटमेंट ऐसे करें ऑनलाइन चेकअगस्त में म्युचुअल फंड्स में आए ₹41,354 करोड़, AUM ₹87 लाख करोड़ के पार, SIP का टूटा रिकॉर्ड!बाजार में उतार-चढ़ाव, फिर भी स्मॉलकैप पर बड़ा दांव! अगस्त में इक्विटी फंडों में आए ₹29,329 करोड़नोवार्टिस इंडिया के शेयर में तूफानी तेजी, 3 दिन में 51% उछला भाव, आखिर क्या है इस तेजी की बड़ी वजह?ऑप्शन बिजनेस की चमक पड़ी फीकी! NSE ने 15% घटाया IPO वैल्यूएशन, निवेशकों को कितने में मिलेगा शेयर?लीडरशिप पर सस्पेंस! टाटा ग्रुप में बैठकों का सिलसिला, क्या होगा बड़ा फैसला?नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं? कहीं आप इन 5 PF फायदों को तो नहीं भूल रहे?वीगालैंड डेवलपर्स आईपीओ खुला: ₹210 करोड़ के इश्यू में लगाएं पैसा? ग्रे मार्केट प्रीमियम दे रहा 17% मुनाफे का संकेतगोल्ड ETF में निवेश की होड़, अगस्त में आए $18 अरब; यूरोप सबसे आगे133% तक उछल सकता है Vodafone Idea! ये 2 फैक्टर्स बदलेंगे पूरा खेल, जेफरीज ने शुरू की कवरेज

क्रेडिट कार्डों की शिकायत 53 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:21 PM IST

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन संबंधी शिकायतों में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। इसी अवधि के दौरान मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से संबंधित शिकायतों में 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। वहीं एटीएम व डेबिट कार्ड संबंधी शिकायतों में 2019-20 की तुलना में 13 प्रतिशत की कमी आई है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद वाईएस चौधरी द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में सीतारमण ने यह जानकारी दी। 2020-21 राष्ट्रीय लॉकडाउन का साल था, जब ज्यादातर लोग कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन लेन-देन की ओर जा रहे थे।
वित्त मंत्री ने कहा कि ये शिकायतें आरबीआई लोकपाल योजना के 3 मंचों बैंकिंग लोकपाल योजना, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी लोकपाल योजना और डिजिटल लेन-देन लोकपाल योजना के तहत मिली हैं। नवंबर 2021 में केंद्रीय बैंक ने एकीकृत लोकपाल योजना की पेशकश की थी, जिसे रिजर्व बैंक की लोकपाल योजना से जोड़ा गया था।
वित्त मंत्री द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक रिजर्व बैंक को 2019-20 में एटीएम और डेबिट कार्ड संबंधी 69,205 शिकायतें मिलीं और 2020-21 में 60,203 शिकायतें मिलीं। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से संबंधित शिकायतें 2019-20 में 39,627 और 2020-21 में 44,385 शिकायतें मिलीं। क्रेडिट कार्ड से लेनदेन के मामलों में रिजर्व बैंक को 2019-20 में 26,616 और 2020-21 में 40,721 शिकायतें मिली हैं।  नवंबर 2021 में नए एकीकृत लोकपाल के आने से रिजर्व बैंक को कुल 4,743 शिकायतें मिली हैं।

Advertisement
First Published - February 8, 2022 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement