facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

आंखों का तारा बन गईं चंदा

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:07 AM IST

भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई ने अपने नए मुखिया का चयन कर लिया है।


मौजूदा संयुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी चंदा कोछड़ को नया मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक बनाने की घोषणा की गई है।

बैंक के मौजूदा सीईओ के.वी. कामत अप्रैल 2009 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बैंक ने बताया कि निदेशक बोर्ड ने चंदा कोछड़ को प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त करने का निर्णय किया है।

कोचर की नियुक्ति 1 मई, 2009 से 31 मार्च, 2014 तक के लिए होगी। हालांकि नई नियुक्ति के संबंध में रिजर्व बैंक एवं शेयरधारकों की मंजूरी अभी ली जानी बाकी है।

उधर, कामत आईसीआईसीआई बैंक में सीईओ एवं प्रबंध निदेशक के पद से अगले साल 30 अप्रैल को रिटायर होने के बाद एन. वागुल की जगह लेंगे और गैर-कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालेंगे। कामत 5 वर्षों के लिए गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी के पद पर कामत का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है और उन्होंने सेवानिवृत्ति की तिथि से कार्यकारी जिम्मेदारियों को छोड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

मैं अपनी टीम के साथ काम करने को लेकर प्रतिबध्द हूं और सामने आने वाले सभी अवसरों का दोहन कर बैंक को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करूंगी।


चंदा कोछड़

चंदा ने बैंक द्वारा की गई सभी बड़ी क्रियात्मक पहल में अहम भूमिका अदा की है।

मुझे भरोसा है कि गहरा अनुभव, बहुआयामी ज्ञान और रणनीतिक सोच से वह आईसीआईसीआई समूह को और ऊंचाई पर ले जाएंगी।

के.वी. कामत

बैंक को चालू वित्त वर्ष में कर्ज की विकास दर 5-10 फीसदी रहने की उम्मीद

होम लोन और एसएमई रहेगा अहम

बैंक ने 600 नई शाखाएं खोलने के लिए किए हैं रिजर्व बैंक से लाइसेंस हासिल

Advertisement
First Published - December 19, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement