facebookmetapixel
Advertisement
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV ने पलटी बाजी! घाटे से निकलकर पहली तिमाही में ₹288 करोड़ के मुनाफे से किया बड़ा धमाकाStocks To Watch Today: SEBI की बड़ी कार्रवाई, USFDA से मंजूरी और करोड़ों के ऑर्डर… आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरकेसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजह

बैंक ऑफ बड़ौदा का कारोबार बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 11:26 PM IST

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 31 दिसंबर को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2008-09 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। इस वित्त वर्ष के बीते नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान बैंक का शुध्द लाभ 27.2 फीसदी बढ़कर 1474.51 करोड़ रुपये हो गया।


जबकि वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुध्द लाभ 41.4 फीसदी की वृध्दि के साथ 708.37 करोड़ रुपये हो गया। बैंक के कुल कारोबार में तीसरी तिमाही में 38.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

देना बैंक भी फायदे में

देना बैंक ने 31 दिसंबर को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2008-09 की तीसरी तिमाही केनतीजों की गुरुवार को घोषणा की। इन नतीजों में बैंक के शुध्द मुनाफे में 38.87 फीसदी और बैंक के परिचालन आय में 59.15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं।

बैंक के कार्यकारी निदेशक भास्कर सेन ने बताया कि शुध्दमुनाफा 31 दिसंबर 2007 को 101 करोड़ रुपये था जो 31 दिसंबर 2008 को खत्म हुए तिमाही में 38.87 फीसदी बढ़कर 140.36 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

जबकि इस दौरान बैंक के शुध्द परिचालन आय में 59.15 फीसदी की वृध्दि के साथ 265.24 करोड़ हो गई । सेन ने माना की आरबीआई की सख्त नीतियों की वजह से बैंकों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ है ।

लेकिन वह केंद्रीय बैंक की नीतियों को सही मानते हुए कहते हैं कि जिस तरह से कई सेक्टर आर्थिक परेशानी से गुजर रहे थे ऐसे में आरबीआई द्वारा उठाए गए कदम वह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही सही कदम हैं। बैंक के कुल कारोबार में 19.58 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - January 29, 2009 | 8:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement