facebookmetapixel
Advertisement
Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंची

PNB, ICICI के बाद अब इस बैंक ने भी बढ़ाया MCLR, महंगा होगा लोन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:02 PM IST

 सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट रेट में बढ़त की है। बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट रेट यानि MCLR में 0.10 प्रतिशत का इजाफा किया है। बैंक का ये नया रेट रेट शनिवार यानी तीन सितम्बर से लागू होगा।  MCLR में बढ़त के साथ ही बैंक ने सरकारी प्रतिभूतियों से जुड़े कर्ज या लोन की दरों में भी बदलाव किया है। 

बैंक के अनुसार, तीन सितंबर से एक साल की MCLR दर 7.75 प्रतिशत होगी जो कि अभी तक 7.65 प्रतिशत थी। एक साल की दर के आधार पर ही वाहन, व्यक्तिगत और आवास लोनकी दरें तय की जाती हैं। 
 
इससे पहले भी इंडियन बैंक ने अब अपने यहां फिक्स्ड डिपॉजिट यानि एफडी (FD) करने वालों को ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया था।  बैंक ने ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। इंडियन बैंक ने 7 दिनों से 10 साल तक के मैच्योरिटी पर 2.80 पर्सेंट से लेकर 5.75 पर्सेंट तक का ब्याज देने का फैसला किया था। बैंक अब सबसे ज्यादा 5.75 पर्सेंट का ब्याज 3 से लेकर 5 साल तक की मैच्योरिटी के लिए किए गए एफडी पर देगा।
 
PNB ने महंगा किया कर्ज, 0.05% की दर से बढ़ाई ब्याज दरें
इसके पहले ही पंजाब नेशनल बैंक ने भी ब्याज दरों में इजाफा किया है। बैंक की मार्जिनल कॉस्ट लैंडिंग रेट यानि MCLR में बढ़ोतरी की नई दरें 1 सितंबर से ही लागू हो गई हैं। यानी कि 1 सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेना पहले की तुलना में महंगा हो चुका है। 
 
ICICI Bank का लोन हुआ महंगा
 
ICICI बैंक ने भी मार्जिनल कॉस्ट लैंडिंग रेट यानि MCLR में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। बैंक ने सभी टेन्योर के लिए 10 बेसिस प्वाइंट यानी कि 0.10 फीसदी की बढ़त की है। ICICI बैंक की ओर से बढ़ाई गई ये नई ब्याज दरें भी 1 सितंबर से लागू हो चुकी हैं।

 

Advertisement
First Published - September 2, 2022 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement