facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

सरकारी ऐप से ईपीएफओ से निकासी 3 गुना बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:33 AM IST

सरकार ने आज कहा है कि पिछले 3 महीनों के दौरान आधिकारिक मोबाइल ऐप्लीकेशन के माध्यम से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से धन निकासी में 3 गुना बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ईपीएफओ को उमंग मोबाइल ऐप्लीकेशन से अप्रैल से जुलाई 2020 के बीच 11 लाख दावे मिले हैं, जो दिसंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच मिले 3,97,000 आवेदनों से करीब 3  गुना से ज्यादा हैं।
ईपीएफओ ने 9 जून को कहा था कि अप्रैल से मई 2020 के बीद 36 लाख दावों का निपटान किया गया है, जबकि इसके पहले साल की समान अवधि में 34 लाख दावे निपटाए गए थे। इन दो महीनों मेंं 11,540 करोड़ के दावे ईपीएफ खाताधारकों को दिए गए। इसमें से कोविड-19 अग्रिम सुविधा के तहत 4,580 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कोविड-19 अग्रिम निकासी सुविधा के तहत कर्मचारी अपने 3 महीने के वेतन या अपने बैलेंस का 75 प्रतिशत, जो भी कम हो, ईपीएफ से अग्रिम के रूप में निकाल सकते हैं। कर्मचारियों को इससे कम राशि निकालने की भी सहूलियत है।

Advertisement
First Published - August 10, 2020 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement