facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

टमाटर के दाम 4 रुपये किलो

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:27 AM IST

उत्पादक राज्यों में भारी मात्रा में आवक होने से टमाटर के थोक दाम गिरकर 4 रुपये प्रति किलो रह गए। सरकारी आंकड़ों में यह सामने आया है। सरकार की निगरानी वाले 31 में से 23 उत्पादक केंद्रों में टमाटर के थोक मूल्य एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 50 प्रतिशत कम या तीन साल के मौसम के औसत भाव से नीचे आ गए हैं। इस समय फसल वर्ष 2021-22 (जुलाई-जून) की खरीफ के शुरुआती मौसम के टमाटर की फसल बाजार में आ रही है। आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के देवास में टमाटर का थोक भाव इस साल 28 अगस्त को गिरकर 8 रुपये प्रति किलो हो गया, जो 1 साल पहले इसी अवधि में 11 रुपये प्रति किलो था। 
मध्यप्रदेश देश का सबसे बड़ा टमाटर उत्पादक राज्य है। इसी तरह, देश के छठे सबसे बड़े टमाटर उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के जलगांव में टमाटर का थोक मूल्य 28 अगस्त को 80 प्रतिशत गिरकर चार रुपये  प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 21 रुपये प्रति किलो पर था। नैशनल होर्टिकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के कार्यवाहक निदेशक पी के गुप्ता ने कहा कि आपूर्ति की अधिकता के कारण प्रमुख उत्पादक राज्यों में कीमतें गिर रही हैं।

Advertisement
First Published - August 31, 2021 | 1:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement