facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर तेजी से आगे बढ़ रही है बातचीत: गोयल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:46 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में तेजी से प्रगति हो रही है। दोनों देशों के बीच समझौते का मकसद द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को गति देना है। गोयल ने कहा कि भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ ‘रिकॉर्ड’ समय में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये और अब ब्रिटेन के साथ इस बारे में बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। इस प्रकार के समझौते में दो या दो से अधिक देश आपसी व्यापार में शामिल ज्यादातर वस्तुओं पर सीमा शुल्क में कमी लाते हैं या उसे समाप्त करते हैं।
इसके अलावा वे वस्तुओं में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिये नियमों को उदार बनाते हैं। भारत और ब्रिटेन ने जनवरी में मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक बातचीत शुरू की थी। दोनों देशों ने इसे दिवाली तक निष्कर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री ने व्यापारी उद्यमी सम्मेलन में कहा कि भारत इसके साथ कनाडा, यूरोपीय संघ (ईयू) और इजराइल के साथ भी इसी तरह के समझौते पर बातचीत कर रहा है। कई अन्य देशों ने भारत के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
उन्होंने आगे कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी), यूरेशियाई आर्थिक संघ (ईएईयू) और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) इन समझौतों पर बातचीत करना चाहते हैं। हालांकि, गोयल ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के पास इतने संसाधन नहीं है कि वह एक साथ कई देशों से मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करे। उन्होंने घरेलू कारोबारियों से उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान देने और मिलकर काम करने को कहा। गोयल ने कहा कि सरकार अनुपालन बोझ कम करने के लिये कदम उठा रही है। अनुपालन बोझ कम करने के लिये करीब 30,000 नियमों को या तो सरल किया गया है या उन्हें समाप्त कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - August 9, 2022 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement