facebookmetapixel
Advertisement
8% से कम ब्याज पर लोन नहीं! बड़े बिल्डरों को मना कर रही LIC Housing Finance, जानिए क्यों बदली रणनीतिBajaj Finserv Direct के ब्रेक-ईवन का समय तय, कंपनी ने दी नई समयसीमाStock Market Today: GIFT Nifty ने दिए सुस्त शुरुआत के संकेत, RBI के फैसले और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजरBank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हा

गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:13 AM IST

किसानों के नए सिरे से प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने आज आगामी विपणन सीजन के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्घि की घोषणा कर दी। नए विपणन सीजन का आरंभ मार्च 2022 से होगा। केंद्र सरकार ने दलहन और तिलहन की फसलों के एमएसपी में सबसे अधिक इजाफा किया है जबकि सबसे कम वृद्घि गेहूं के एमएसपी में हुई है। संयोग से रबी सीजन में सबसे अधिक पैदावार गेहूं की ही होती है।
सरकार की ओर से एमएसपी में यह वृद्घि सरकार के उस रुख के अनुरूप है जिसके तहत उसने तिलहनों और दलहनों की खेती के लिए किसानों को बढ़ावा देने और गेहूं तथा धान की खेती को कम करने के लिए किसानों समझाने की बात कही है। सरकार ने यह रुख इसलिए अपनाया है कि तिलहन और दलहन की पैदावार को बढ़ाकर देश में इसकी मांग को पूरा किया जा सके और पहले ही प्रचुर मात्रा में उपलब्ध गेहूं और धान की खेती से किसानों का ध्यान हटाया जा सके।

विपणन सीजन 2022-23 के लिए गेहूं के एमएसपी में 2.03 फीसदी का इजाफा किया गया है जो कि पिछले कई वर्षों के दौरान की गई वृद्घि में सबसे कम है। 2021-22 के लिए गेहूं का एमएसपी 1,975 प्रति क्विंटल था जिसे बढ़कर अब 2,015 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। मसूर और सरसों के एमएसपी में 2021-22 के मुकाबले 7.84 फीसदी और 8.60 फीसदी की वृद्घि की गई है।  
रबी की अन्य फसलों की बात करें तो चने का एमएसपी 2.55 फीसदी बढ़ाकर 2021-22 के 5,100 रुपये से बढ़ाकर 5,230 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

Advertisement
First Published - September 9, 2021 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement