facebookmetapixel
Advertisement
कच्चे तेल में फिर तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंचा ब्रेंट; आखिर क्यों बढ़ रहे दाम?Stock Market Today: शेयर बाजार में आज गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; कच्चा तेल 99 डॉलर के पारStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, किसी को मिला करोड़ों का ऑर्डर तो किसी में बड़ी डील की तैयारीभारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर

Rupee vs. Dollar: 83 प्रति डॉलर के नीचे जाकर लौटा रुपया

Advertisement

विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी कोषों की सतत बिकवाली से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा

Last Updated- August 14, 2023 | 10:34 PM IST
Dollar Vs Rupee

रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 83.07 तक चला गया। बाद में भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से कुछ सुधरने के बावजूद मुद्रा 82.95 प्रति डॉलर पर बंद हुई जो इसका लगभग10 महीने का सबसे निचला स्तर है।

विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और विदेशी कोषों की सतत बिकवाली से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.04 पर खुला और फिर 83.07 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 25 पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.82 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 103.01 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत गिरकर 86.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement