facebookmetapixel
Advertisement
Ardee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइडपश्चिम एशिया में सुस्ती का L&T ने निकाला यूरोप वाला तोड़, दो ब्रोकरेज ने दिए ₹4,550 तक के टारगेटGold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजर

जून में खुदरा महंगाई पहुंची आरबीआई के लक्ष्य के पार

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:54 AM IST

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई जून में 6.09 फीसदी रही। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के देश में महंगाई के लक्षित दायरे 4 (2 कम या अधिक) फीसदी से थोड़ी ऊपर रही है। ये आधिकारिक आंकड़े सोमवार को जारी किए गए। इनसे ब्याज दरों में जल्द ही और कटौती की संभावना पैदा हुई है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने दो महीने के अंतराल के बाद खुदरा मुद्रास्फ ीति के आंकड़े जारी किए गए हैं। एनएसओ ने अप्रैल और मई के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी नहीं किए थे। इसने इसके लिए कोविड-19 महामारी और विशेष रूप से इन महीनों में देशव्यापी लॉकडाउन के कारण डेटा संग्रह में दिक्कतों का हवाला दिया। हालांकि इसने सभी महीनों के उपभोक्ता खाद्य कीमत सूचकांक आधारित महंगाई के आंकड़े जारी किए।
एनएसओ ने अप्रैल और मई में खुदरा महंगाई का प्रतिशत नहीं केवल संपूर्ण आंकड़ा जारी किया था। हालांकि उसने खुद स्वीकार किया है कि उन उपसमूहों के आंकड़े अनुमान पर आधारित थे, जिनके आंकड़े पिछले दो महीनों में संग्रहित नहीं किए जा सके। इस वजह से इनकी अप्रैल और मई 2019 से तुलना नहीं की जा सकती।
जून में खाद्य पदार्थों की महंगाई 7.87 फीसदी रही, जो मई में 9.20 फीसदी थी क्योंकि जून के प्रारंभ से लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद खाद्य एवं कृषि आपूर्ति शृंखला खुली। जून 2019 में खुदरा महंगाई 3.18 फीसदी और खाद्य महंगाई 2.25 फीसदी थी।

Advertisement
First Published - July 13, 2020 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement