facebookmetapixel
Advertisement
Technical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांगतीन तेल कंपनियों ने बिगाड़ा 211 कंपनियों का रिजल्ट, इनके बिना मुनाफा 17% बढ़ा

प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन 56 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:10 AM IST

सरकार की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक 8 बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अप्रैल 2021 में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 56.1 प्रतिशत बढ़ा है। ऐसा मुख्य रूप से पिछले साल का कम आधार होने की वजह से हुआ है।
अप्रैल, 2020 में प्रमुख क्षेत्र के उत्पादन में रिकॉर्ड 37.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी, क्योंकि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए की गई देशबंदी के कारण अप्रैल-मई 2020 में देश भर में फैक्टरियां बंद पड़ गई थीं।
बहरहाल अगर पिछले महीने से तुलना करें तो प्रमुख क्षेत्र का उत्पादन मार्च की तुलना में अप्रैल में 15 प्रतिशत कम हुआ है। कोरोना की दूसरी लहर आने और अप्रैल के मध्य से बंदी के का्रण कारोबार प्रभावित हुआ। इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च में मुख्य अर्थशास्त्री देवेंद्र कुमार पंत ने कहा, ‘प्रमुख बुनिदायी ढांचा क्षेत्र के आंकड़ों से क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के असर का पता चलता है। अप्रैल  2021 में कम आधार के कारण वृद्धि ज्यादा नजर आ रही है। बहरहाल इन आंकड़ों से पता चलता है कि जहां सभी राज्यों ने व्यक्तिगत स्तर पर लॉकडाउन लगाए, वहीं यह अप्रैल और मई, 2020 की तरह से देश व्यापी और सख्त नहीं था।’मंत्रालय ने कहा, ‘अप्रैल 2021 में यह उच्च वृद्धि दर काफी हद तक अप्रैल 2020 में कम आधार प्रभाव के कारण है। पिछले साल कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण सभी क्षेत्रों में औद्योगिक उत्पादन तेजी से घटा था।’
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 में प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में क्रमश: 25 प्रतिशत, 30.9 प्रतिशत, 400 प्रतिशत, 548.8 प्रतिशत और 38.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - May 31, 2021 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement