facebookmetapixel
Advertisement
सुभाष चंद्र की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारी

पीएम मित्र से होगा 20 लाख नौकरियों का सृजन

Advertisement
Last Updated- March 18, 2023 | 12:01 AM IST
Piyush Goyal

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपैरल (पीएम-मित्र) पार्कों से अगले 4 साल में 20 लाख नई नौकरियों का सृजन हो सकता है। गोयल ने 7 टेक्सटाइल पार्कों की साइट्स की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

गोयल ने कहा, ‘यह अनुमान है कि योजना के तहत घोषित 7 पार्कों में 2027 तक करीब 20 लाख प्रत्यक्ष और परोक्ष नौकरियों का सृजन होगा। इसके साथ ही इन पार्कों में बुनियादी ढांचा तैयार करने में करीब 70,000 करोड़ रुपये निवेश आएगा।’

इसके पहले सरकार ने 7 पीएम-मित्र पार्क स्थापित करने की घोषणा की। इसका मकसद कपड़ा उद्योग में निवेश, नवोन्मेष को बढ़ावा देना और नौकरियों के अवसर का सृजन करना है।

सरकार ने भारत को टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है। चुने गए 7 राज्यों में तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement