facebookmetapixel
Advertisement
NPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगा

छोटे व्यापारियों को ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने में मदद करेगा ONDC: गोयल

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 5:35 PM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)’ छोटे खुदरा कारोबारियों को प्रौद्योगिकी आधारित बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से मुकाबला करने में मदद करेगा।

ONDC एक एकीकृत भुगतान इंटरफेस-टाइप प्रोटोकॉल है। मंत्रालय की यह पहल छोटे खुदरा व्यापारियों को अपने व्यापार का विस्तार करने में मदद देने और बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के एकाधिकार को कम करने के लिए शुरू की गई है।

इसमें छोटे खुदरा व्यापारी ई-कॉमर्स प्रणाली के जरिये अपनी सेवाएं एवं माल को देशभर के खरीदारों तक पहुंचा सकेंगे। इसमें खरीदार किसी भी मंच पर बेचे जा रहे उत्पादों को खरीद सकेंगे। खुदरा क्षेत्र से संबंधित एक कार्यक्रम में गोयल ने कहा, ‘ONDC प्रौद्योगिकी आधारित बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों का मुकाबला करने में छोटे खुदरा विक्रेताओं की मदद करेगा।’

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि छोटी कंपनियों और स्टार्टअप को ई-कॉमर्स परिवेश से जुड़ने के लिए प्रेरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह UPI ने भुगतान प्रणाली को अधिक लोकतांत्रिक बनाया है उसी तरह ONDC भी ई-कॉमर्स के लाभ का प्रजातंत्रीकरण करेगी।’

गोयल ने कहा कि भारत में उपभोक्ता उद्योग तथा FMCG भेदभाव वाले एवं खराब गुणवत्ता वाले आयात से प्रभावित रहा है जिसका नुकसान लोगों को उठाना पड़ा है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement