facebookmetapixel
Advertisement
छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़तSEZ इकाइयों को बड़ी राहत की तैयारी, घरेलू बाजार में शुल्क छूट पर सामान बेचने की मिल सकती है मंजूरीकम कर्ज और विदेशी मुद्रा प्रवाह से बॉन्ड बाजार मजबूत, आयातकों की डॉलर मांग से रुपया कमजोर पड़ाIEX को सुप्रीम कोर्ट से झटका, CERC की मार्केट कपलिंग प्रक्रिया पर रोक से इनकार; शेयर 4% फिसलाजेनेरिक दवाओं और नवाचार के बीच संतुलन पर चर्चा, RDP लागू करने की तैयारी में सरकारRBI की FCNR-B स्कीम से आए 28 अरब डॉलर, रुपये को मिला बड़ा सहारा: पंकज चौधरीAI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर अदाणी का फोकस, ओडिशा में डेटा सेंटर के लिए बड़ा निवेश प्लान

अब स्थायी होनी चाहिए जीएसटी संग्रह में वृद्धि

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:06 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि हाल के महीनों में राजस्व संग्रह में वृद्धि अब स्थायी रूप से होनी चाहिए। उन्होंने साथ ही जीएसटी धोखाधड़ी से निपटने के लिए कर अधिकारियों की तारीफ की।
जीएसटी की चौथी वर्षगांठ पर कर अधिकारियों को भेजे संदेश में सीतारमण ने कहा कि पिछले चार वर्षों में करदाताओं का आधार 66.25 लाख से लगभग दोगुना होकर 1.28 करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि लगातार आठ महीनों से जीएसटी राजस्व एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है और अप्रैल 2021 में 1.41 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड जीएसटी राजस्व संग्रह देखा गया। सीतारमण ने कहा, ‘पिछले साल सुविधा और प्रवर्तन दोनों क्षेत्र में सराहनीय काम किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले डीलरों और आईटीसी के कई मामले दर्ज किए गए। हाल के महीनों में बढ़ा हुआ राजस्व संग्रह अब स्थाई रूप से होना चाहिए।’
वित्त मंत्री ने कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बीच जीएसटी कार्यान्वयन पर संतोष व्यक्त किया और करदाताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जीएसटी लागू करने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों के कर अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे बड़े और विविधता वाले देश में बड़े पैमाने पर किया जाने वाला कोई भी सुधार बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
वित्त मंत्रालय 54,000 से अधिक जीएसटी करदाताओं को सही समय पर रिटर्न दाखिल करने और कर का नकद भुगतान करने पर प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें सम्मानित करेगा। पहचान किए गए इन करदाताओं में 88 प्रतिशत से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी है।

Advertisement
First Published - July 1, 2021 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement