facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक में सियासी हलचल: सिद्धरमैया के इस्तीफे की अटकलें तेजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की देशवासियों से अपील: गर्मी में सावधानी बरतें, लू से बचेंकर्नाटक की नई डेटा सेंटर नीति: कूलिंग इनोवेशन और ग्रीन टेक को मिलेगा बढ़ावाऑनलाइन गेमिंग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 28% GST और राज्यों को प्रतिबंध का अधिकार बरकरारStock Market: एनर्जी व बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से दूसरे दिन टूटे शेयर बाजार, सेंसेक्स 142 अंक टूटा ट्रिलियन डॉलर क्लब में 15 कंपनियां, AI बूम से ग्लोबल मार्केट में बड़ा बदलावखाड़ी की आंधी में सीमेंट कंपनियां की उम्मीदें धूल, लागत दबाव ने बढ़ाई चिंताकारोबार अलग करने का बढ़ता चलन, 2024 के बाद 43 अरब डॉलर के 50 सौदेEditorial: IBC के 10 साल, बेहतर वसूली के बावजूद समाधान में देरी बनी सबसे बड़ी चुनौतीभारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल, संपत्ति में गिरावट की आशंका

आर्थिक वृद्धि पर एमपीसी सदस्यों की बंटी राय

Advertisement

एमपीसी के बाहरी सदस्य जयंत वर्मा ने कहा कि अर्थव्यवस्था में वास्तविक ब्याज 2.1 प्रतिशत है क्योंकि 2025-26 की पहली तिमाही के लिए लक्षित मुद्रास्फीति 4.4 फीसदी है।

Last Updated- August 23, 2024 | 6:49 AM IST
Economic growth
Representative image

अगस्त महीने की बैठक में भी मौद्रिक नीति समिति के आंतरिक और बाहरी सदस्यों के बीच मतभेद जारी रहे और दो बाहरी सदस्यों ने संभावित वृद्धि के कम होने के साथ ही उच्च स्तर की वास्तविक ब्याज दरों का हवाला देकर दरों में कटौती और रुख में बदलाव की वकालत की। वहीं दूसरी ओर, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास सहित आंतरिक सदस्यों ने दरों और रुख में कोई बदलाव न किए जाने के लिए, महंगाई विशेषतौर पर खाद्य मुद्रास्फीति को लेकर अनिश्चितता का तर्क दिया।

एमपीसी के बाहरी सदस्य जयंत वर्मा ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई नीतिगत कदम उठाए गए हैं जिनमें डिजिटलीकरण, कर सुधार और बुनियादी ढांचा निवेश में बढ़ोतरी शामिल है। मेरे विचार से भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावित वृद्धि दर को कम से कम 8 प्रतिशत तक बढ़ाया है।’

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में वास्तविक ब्याज 2.1 प्रतिशत है क्योंकि 2025-26 की पहली तिमाही के लिए लक्षित मुद्रास्फीति 4.4 फीसदी है। उनका कहना है कि इस माहौल में 1.5 प्रतिशत का वास्तविक दर पर्याप्त रूप से प्रतिबंधात्मक है। वर्मा ने कहा, ‘इसका अर्थ यह है कि बेहद कम वक्त में ही रीपो दर में 50 आधार अंकों की कटौती की आवश्यकता है। लेकिन इस दिशा में सावधानी से कदम रखना भी महत्वपूर्ण होगा।’

मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से चार ने दरों और नीतिगत रुख में यथास्थिति बरकरार रखने के पक्ष में अपना समर्थन दिया। वर्मा और एक अन्य बाहरी सदस्य आशिमा गोयल ने मौजूदा समायोजन की स्थिति को हटाकर रुख में बदलाव करते हुए तटस्थ रुख अपनाने के साथ ही ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के पक्ष में अपना समर्थन दिया।

Advertisement
First Published - August 23, 2024 | 6:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement