facebookmetapixel
Advertisement
Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?Dhoot Transmission IPO: 10 अगस्त से लगा सकेंगे पैसा, जानें क्या है कंपनी की पूरी तैयारीAegeus Technologies IPO: आज खुला ₹23.71 करोड़ का इश्यू , क्या मिलेगा लिस्टिंग गेन? निवेश से पहले जान लें हर जरूरी बातबाल झड़ने से विटिलिगो तक, Sun Pharma के लिए खुल रहे अरबों डॉलर के बाजारRBI MPC Meeting: क्या फिर नहीं बदलेगी ब्याज दर? महंगाई के बीच रीपो रेट पर टिकी बाजार की नजर

ज्यादातर कामगारों को मिला पूरा वेतन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:42 AM IST

पहले संशोधित तिमाही रोजगार सर्वे (क्यूईएस) से पता चलता है कि 25 मार्च से 30 जून, 2020 के दौरान कोविड-19 की पहली लहर के कारण की गई देशबंदी में 9 संगठित गैर कृषि क्षेत्रों ने अपने 81 प्रतिशत कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया, जबकि 27 प्रतिशत प्रतिष्ठानों ने नौकरियों में कटौती की। 

सोमवार को जारी किए गए सर्वे से पता चलता है कि 69.5 प्रतिशत प्रतिष्ठानों ने देशबंदी की घोषणा के पहले दिन 25 मार्च की तुलना में 1 जुलाई, 2020 को तमाम लोगों की भर्तियां की। इस दौरान करीब 4 प्रतिशत प्रतिष्ठानों ने इस अवधि के दौरान भर्तियां बढ़ाईं। 

इससे पता चलता है कि 16 प्रतिशत कर्मचारियों को घटा हुआ वेतन मिला और करीब 3 प्रतिशत लोगों को इस दौरान वेतन नहीं दिया गया। इक्रा में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘लॉकडाउन के दौरान रोजगार को हुए नुकसान और घटा वेतन मिलने या वेतन नहीं मिलने की वजह से कुल मिलाकर अनिश्चितता बढ़ी और इसकी वजह से वित्त वर्ष 21 की पहली तिमाही में खपत में गिरावट आई।’ 

सकल घरेलू उत्पाद पर आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक निजी अंतिम खपत व्यय, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग का पता चलता है, इस अवधि के दौरान 26 प्रतिशत कम हुआ। 

Advertisement
First Published - September 27, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement