facebookmetapixel
Advertisement
Embassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफर

पिछले हफ्ते अधिक यात्रियों ने भरी उड़ान

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:47 PM IST

कोविड से जुड़े अधिकांश प्रतिबंध अब खत्म हो गए हैं, ऐसे में महामारी से पहले के दौर की तुलना में ताजा हफ्ते के दौरान ज्यादा लोग खुदरा और मनोरंजन के लिए बाहर निकले। हालांकि एक हफ्ते पहले के मुकाबले इनकी संख्या कम रही। इसी तरह साप्ताहिक आधार पर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वालों और दफ्तर जाने वालों की तादाद में भी तेजी देखी गई। सोमवार को सरकार के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,183 मामले देखे गए और इसके संक्रमण में पहले के मुकाबले 90 फीसदी की बढ़त दिखी।
अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर लोगों की गतिविधियों का जायजा लेने वाले सर्च इंजन गूगल के मोबिलिटी डेटा के मुताबिक महामारी की रफ्तार तेज होने से पहले के मुकाबले खुदरा दुकानों और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों की तादाद 8.6 फीसदी अधिक थी जबकि ट्रांजिट स्टेशनों पर जाने वालों की संख्या 27 फीसदी अधिक थी। इससे महामारी के दौरान विभिन्न देशों में लोगों की गतिविधियों के रुझान को समझने में मदद मिलती है। कार्यस्थल के दौरे में भी तेजी आई है।
वैश्विक लोकेशन तकनीक कंपनी टॉम टॉम इंटरनैशनल के डेटा के मुताबिक पिछले हफ्ते प्रमुख शहरों में यातायात में कमी आई। यह नई दिल्ली में 2019 के स्तर से 25 फीसदी कम है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई के आंकड़े 2019 के मुकाबले 22 फीसदी के अंतर को दर्शाते हैं। साप्ताहिक आधार पर एक हफ्ते पहले के मुकाबले दोनों शहरों के यातायात में कमी बढ़ी है। पिछले हफ्ते वाहन पंजीकरण में कमी देखी गई और यह 2019 के स्तर से नीचे ही है। 10 अप्रैल के खत्म हुए सप्ताह के दौरान औसतन 11 फीसदी के अंतर की तुलना में 2019 के समान हफ्ते में पंजीकरण में 9.2 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को खत्म हुए सप्ताह के दौरान देश भर में 326,230 वाहनों का पंजीकरण कराया गया था जो उससे पिछले सप्ताह के 376,107 वाहनों से कम है।
साप्ताहिक आधार पर विमानन कंपनियों के यात्रियों की तादाद में बढ़ोतरी हुई और यह 17 अप्रैल को 4.08 लाख यात्रियों के स्तर पर पहुंच गया जो महामारी से पहले के स्तर से भी अधिक है। विमानन कंपनियों ने 17 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह के दौरान औसतन रोजाना 3.67 लाख यात्रियों को लेकर उड़ान भरी जो पिछले हफ्ते के 3.28 लाख यात्रियों की तुलना में 12 फीसदी अधिक है।
इस बीच भारतीय रेल ने हफ्ते के दौरान माल-ढुलाई में कम वृद्धि दर्ज की है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें सालाना 8.01 फीसदी की तेजी रही। माल ढुलाई से होने वाली कमाई में भी पिछले साल के समान हफ्ते की तुलना में 15.92 फीसदी की वृद्धि दिखी और यह पिछले हफ्ते की 13.74 फीसदी सालाना वृद्धि से अच्छी थी। बढ़ते तापमान के बीच बिजली उत्पादन में तेजी आई। देश भर के बिजली संयंत्रों ने 17 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह के दौरान रोजाना औसतन 451.2 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया। यह 2019 के समान हफ्ते की 378.4 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन की तुलना में 19.2 फीसदी अधिक है। हालांकि पिछले हफ्ते की तुलना में बिजली उत्पादन में मामूली रूप से 0.9 फीसदी तक की कमी देखी गई। बिज़नेस स्टैंडर्ड अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का जायजा लेने के लिए इन साप्ताहिक संकेतकों का जायजा लेता है क्योंकि आधिकारिक वृहद अर्थव्यवस्था के आंकड़े अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं।
वैश्विक स्तर पर विश्लेषक समान तरह के संकेतकों पर नजर रख रहे हैं। इससे अंदाजा मिलता है कि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जमीनी स्तर पर कैसे रुझान दिख रहे हैं। यातायात आंकड़े सोमवार सुबह 9 बजे जबकि गूगल डेटा के आंकड़े 7 अप्रैल के हैं। बाकी सभी डेटा रविवार 10 अप्रैल के हैं।

Advertisement
First Published - April 18, 2022 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement