facebookmetapixel
Advertisement
फर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरीचंद्रशेखरन का टाटा संस छोड़ने का ऐलान, छह महीने के गतिरोध से निकला रास्ताUPI की लागत घटाने के लिए सरकार के सामने दो विकल्प, बड़े लेन-देन पर MDR की तैयारी

अप्रैल में दोगुना हुआ विदेश भेजा गया धन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:11 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारतीयों द्वारा विदेश भेजा गया धन अप्रैल 2022 में 2 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करते हुए 2.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।  यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में  (अप्रैल 2021 के 1.18 अरब डॉलर) की तुलना में करीब दोगुना है।
अप्रैल 2022 में खर्च की प्रमुख मद में यात्रा 88 करोड़ डॉलर (अप्रैल 2021 में 28.4 करोड़ डॉलर), संबंधियों के रखरखाव में  38.5 करोड़ डॉलर (अप्रैल 2021 में 24 करोड़ डॉलर) और उपहार में 29.9 करोड़ डॉलर (अप्रैल 2021 में 16.1 करोड़ डॉलर) बाहर गए हैं। यह रेजिडेंट इंडिविजुअल्स के लिए लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस)  के तहत गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 22 में विभिन्न देशों द्वारा कोविड संबंधी प्रतिबंध आसान किए जाने के बाद अप्रैल 2022 में अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर व्यय तीन गुना हुआ है। वित्त वर्ष 22 में यात्रा पर व्यय 6.91 अरब डॉलर रहा है, जो वित्त वर्ष 21 में किए गए खर्च की तुलना में दोगुने से ज्यादा है।  बहरहाल वित्त वर्ष 20 में भारतीयों द्वारा यात्रा पर किया गया खर्च करीब 6.95 अरब डॉलर था। इससे संकेत मिलता है कि यात्रा पर व्यय कोविड के पहले के स्तर पर पहुंच गया है।
विदेश भेजा जाने वाला धन वित्त वर्ष 22 में सर्वाधिक स्तर पर था। वित्त वर्ष 22 में यह 54.6 प्रतिशत बढ़कर 19.61 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 21 में 12.68 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 20 में यह 18.76 अरब डॉलर था और वित्त वर्ष 19 में 13.78 अरब डॉलर था।

Advertisement
First Published - June 18, 2022 | 1:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement