facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

नोएडा में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:53 AM IST

उत्तर प्रदेश का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क  नोएडा में बनेगा। इस पार्क में प्रदेश सरकार इनक्यूबेशन सेंटर भी बनाएगी। उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क  यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) में बनाया जाएगा। यीडा ने इसके लिए गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर-28 में 350 एकड़ जमीन तय कर दी है। मेडिकल डिवाइस पार्क में 5,250 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 20,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। 
मेडिकल डिवाइस पार्क में 5 एकड़ क्षेत्र में इनक्यूबेशन सेंटर भी बनाया जाएगा। इस सेंटर से स्टार्टअप कंपनियों को फायदा मिलेगा। इनक्यूबेशन सेंटर के लिए यीडा ने आईआईटी कानपुर से अनुबंध किया है। यीडा अधिकारियों का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-28 में 350 एकड़ जमीन मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने के लिए चिह्नित की गई है। 

यहां मेडिकल डिवाइस पार्क दो चरणों में विकसित किया जाएगा। यहां प्लॉट के बजाय तैयार शेड उद्योगों को आवंटित किए जाएंगे। ताकि जल्द से जल्द इकाई लगाकर मेडिकल उपकरणों का उत्पादन किया जा सके। पहले चरण में 125 एकड़ में शेड बनाकर उद्योगों को आवंटित किए जाएंगे। दूसरे चरण में भी 225 एकड़ एरिया में यही योजना आएगी। 
अभी विशाखापत्तनम में इसी तरह का मेडिकल डिवाइस पार्क बना है। यीडा के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम के मेडिकल डिवाइस पार्क का कुछ माह पूर्व दौरा भी किया था। वहां की बारीकियों को देखा और अब यहां पर उनको अमल में लाया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 14, 2021 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement