facebookmetapixel
Advertisement
WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछेChoice Overnight Fund: सुर​क्षित निवेश के साथ रेगुलर इनकम का ऑप्शन, ₹1000 से कर सकते हैं शुरुआतHDFC Bank Credit Card यूजर्स को झटका! SmartBuy Rewards के नियम बदले, अब वाउचर से नहीं मिलेगा पहले जैसा फायदा

Crypto से संबंधित मुद्दों पर फौरन ध्यान देने की जरूरत : FM सीतारमण

Advertisement
Last Updated- April 15, 2023 | 4:13 PM IST
Nirmala Sitharaman

FM निर्मला सीतारमण ने जी20 देशों से क्रिप्टो मुद्राओं से संबंधित मुद्दों पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध करते हुए कहा है कि अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान से बचाने के साथ संभावित लाभों से वंचित न रह जाने का भी ख्याल रखना होगा।

अमेरिका के दौरे पर आईं सीतारमण ने यहां अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के मुख्यालय में जी20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नरों के एक सत्र को संबोधित करते हुए क्रिप्टो मुद्राओं के व्यापक प्रभाव की चर्चा की। जी20 समूह की अध्यक्षता इस समय भारत के पास है।

सीतारमण ने कहा, “जी20 समूह नीतिगत एवं नियामकीय प्रारूप के प्रमुख बिंदुओं को सामने लाने में मुद्राकोष और वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी) के काम के प्रति आभार जताता है। लेकिन क्रिप्टो मुद्राओं के वृहद-आर्थिक एवं नियामकीय परिप्रेक्ष्य को समाहित करने के लिए एक संश्लेषणात्मक पत्र की जरूरत है।”

जी20 अर्थव्यवस्थाओं के बीच चर्चा में क्रिप्टो परिसंपत्तियों का मुद्दा प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। हालांकि सभी देश इस बात पर सहमत हैं कि इन आभासी मुद्राओं के नियमन की जरूरत है।

सीतारमण ने कहा कि इस मुद्दे पर सदस्य देशों के बीच क्रिप्टो के बारे में एक समन्वित नीतिगत कदम उठाने पर आम सहमति है। खास तौर पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इसके जोखिम से निपटने पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement