facebookmetapixel
Advertisement
एयर इंडिया का घाटा टाटा के लिए बना बड़ी चुनौती, अब 2032 के बाद मुनाफे की उम्मीदचीन से FDI पर भारत की सतर्कता जरूरी, आसियान और यूरोप से मिलते हैं अहम सबकटीकाकरण से एआई तक: नई तकनीक के दौर में पुरानी स्वास्थ्य नीति की चुनौतीयूपी डिफेंस कॉरिडोर में 2,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश, अदाणी और बीईएल बढ़ाएंगी उत्पादनTata Motors Q1FY27 Results: मुनाफा 83% बढ़कर ₹2,556 करोड़; वाहनों की बिक्री 26% बढ़ीत्योहारी सीजन में अस्थायी नौकरियों की बाढ़, 15-20% तक भर्ती बढ़ने का अनुमानचीनी की मिठास के साथ गुड़ में भी चढ़ा महंगाई का रंग, 60 रुपये किलो के पार पहुंचा भावशेयर बाजार के क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेराफेरी नहीं मिली : सेबी चेयरमैनEmbassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?

मुद्रास्फीति मध्यम अवधि में कर ली जाएगी नियंत्रित : सान्याल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:00 PM IST

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने उम्मीद जताई है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) और सरकार द्वारा इस पर लगाम लगाने के उपायों से मुद्रास्फीति को मध्यम अवधि में नियंत्रित कर लिया जाएगा।
सान्याल ने उत्तराखंड के आईआईएम काशीपुर में एक दीक्षांत समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा कि सरकार बढ़ती मुद्रास्फीति से निपटने के लिए कई कदम उठा रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ हम कई कदम उठा रहे हैं, जैसा कि आप जानते हैं हमने मुफ्त राशन वितरण में विस्तार कर दिया है, दूसरी तरफ नवंबर में हमने करों को कम कर दिया था और आप देख ही रहे होंगे कि रिजर्व बैंक धीरे-धीरे नीतिगत दर बढ़ा रहा है। सान्याल ने कहा कि ये उपाय मुद्रास्फीति को मध्यम अवधि में नियंत्रण में रखेंगे।
उन्होंने कहा ‘इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अब भी समस्याएं नहीं है। समस्याएं हैं, हर जगह तेल के दाम बढ़ चुके हैं। इस वजह से दिक्कतें हैं।’
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था कोविड के कारण पैदा हुए संकट से बाहर निकलने को पूरी तरह से तैयार है। आईएमएफ ने आर्थिक विकास दर 8.2 रहने का अनुमान जताया है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। इससे रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है। सान्याल ने कहा कि इसलिए मोटे तौर पर मैं कहूंगा कि हमारी आर्थिक प्रणाली में रफ्तार लौट आई है।

Advertisement
First Published - May 16, 2022 | 12:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement