facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनीHUL ने तय किया 22-24% मार्जिन का लक्ष्य, निवेश बढ़ाने का भी बड़ा प्लान83 की उम्र में भी नहीं थमे अशोक सूटा, Happiest Minds बेचकर अब इस कारोबार पर बड़ा दांवदो कंपनियां खरीदने के बाद नहीं रुकेगी RPG Life, अब बड़े API कारोबार पर नजरमणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी20,000 से 60,000 टन! HEG ने बनाया बड़ा विस्तार प्लान, खर्च होंगे ₹5,500 करोड़

प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद महंगाई छह प्रतिशत या नीचे रखी गई: सीतारमण

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 5:09 PM IST
Finance Ministry will meet bank heads बैंक प्रमुखों से मुलाकात करेगा वित्त मंत्रालय

बेंगलुरु, छह अप्रैल (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण बनीं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत या इससे नीचे रखा गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर बेहद संवेदनशील और कदम उठाने वाली है। सीतारमण ने कहा कि कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध का भारत में आयात होने वाली वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सब्सिडी सहित कई उपाय किए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “क्या आप हर जगह मौजूद स्थिति की तुलना करेंगे, खासकर कोविड और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद? जिन (कीमतों पर) वस्तुओं का हम आयात करते हैं, वे सभी आसमान छू रही हैं। इनका उत्पादन भारत में नहीं होता है। हम पूरी तरह से आयात करते हैं। क्या वह मूल्यवृद्धि मेरी है? लेकिन वह कीमत मुझे प्रभावित करती है। और वहां, मुझे समर्थन देना है।”

उन्होंने कहा, “प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मुद्रास्फीति छह प्रतिशत या इससे नीचे रखी गई है। कई बार यह ऊपर चली जाती है। फिर हम रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम करते हैं।”

उन्होंने कहा कि यहां यह संभव नहीं होता है, जैसे कच्चा तेल और घरेलू गैस, जो आयात होता है, तो सरकार सब्सिडी देने की कोशिश करती है।

सीतारमण ने कहा, “हो सकता है कि यह पर्याप्त न हो, लेकिन हम सब्सिडी देने की कोशिश करते हैं। हमें अधिक आधार पर आयात की अनुमति देनी होगी और सीमा शुल्क कम करना होगा ताकि अधिक खाद्य तेल आ सके।”

उन्होंने कहा कि मेंगलुरु हवाई अड्डे के आसपास खाद्य तेल के कंटेनर बनाए जा रहे हैं। सीतारमण ने कहा, “मुद्रास्फीति कम करने के लिए यह कदम अल्प एवं मध्यम अ‍वधि के हैं, जिससे आम लोगों की परेशानियों को कम किया जा सके।”

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement