facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

’15 सितंबर तक आईटी पोर्टल की खामियां दूर करे इन्फी’

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:41 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इन्फोसिस को आदेश दिया कि वह नए आयकर पोर्टल की तकनीकी खामियां कर दाखिल की अंतिम तिथि के पहले 15 सितंबर तक दूर कर ले। तकनीकी सेवा प्रदाता के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री ने करदाताओं के सामने बार बार आ रही दिक्कतों को लेकर कंपनी से स्पस्टीकरण मांगा है। नए पोर्टल पर लगातार कर दाखिले में आ रही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। 
सीबीडीटी ने बैठक के बाद जारी मीडिया रिलीज में कहा कि वित्त मंत्री ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर ढाई महीने बाद भी लगातार तकनीकी गड़बड़ी जारी रहने की वजह से सरकार और करदाताओं की चिंता से कंपनी को अवगत कराया और कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है। रविवार को वित्त मंत्री ने 7 जून को पेश किए गए नए पोर्टल में आ रही गड़बडिय़ों के मसले पर इन्फोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख को तलब किया था। 

केंद्र सरकार ने इस बात पर भी जोर दिया है कि इन्फोसिस की ओर से ज्यादा संसाधन लगाने और कवायद करने की जरूरत है, जिससे कि जिस सेवा को मुहैया कराने को लेकर सहमति बनी थी, उसकी सेवाएं सुनिश्चित हो सकें। इन्फोसिस के  सीईओ को करदाताओं के सामने आ रही कठिनाइयों से भी अवगत कराया गया और उन समस्यओं को सामने रखा गया, जो पोर्टल के कामकाज में देरी की वजह से हुई है।

Advertisement
First Published - August 24, 2021 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement