facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

माल-ढुलाई और बिजली आंकड़ों में बढ़ता सुधार

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:45 PM IST

आर्थिक गतिविधियों से जुड़े कुछ संकेतक 2019 की तुलना में बेहतर आंकड़े दर्ज करा रहे हैं क्योंकि अनलॉक के साथ से ही इनमें बढ़त दिख रही है। बिजली उत्पादन और ट्रेन द्वारा की जा रही माल ढुलाई पिछले साल की तुलना में अब अधिक हैं। यातायात जैसे अन्य संकेतकों में भी लगातार सुधार दिख रहा है। बिज़नेस स्टैंडर्ड ऐसे और अन्य साप्ताहिक आर्थिक संकेतकों जैसे प्रदूषण और लोकेशन डेटा का जायजा लेता है ताकि वृहद आर्थिक आंकड़े आने से पहले अर्थव्यवस्था की मौजूदा तस्वीर का अंदाजा मिल सके क्योंकि ये आंकड़े एक अंतराल के साथ जारी किए जाते हैं। वैश्विक स्तर पर विश्लेषक तेजी से बदलती आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाने के लिए इसी तरह के संकेतकों पर निर्भर हैं क्योंकि कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न देशों ने लॉकडाउन लगाया है।  रविवार 11 अक्टूबर तक के बिजली उत्पादन, प्रदूषण और यातायात से जुड़े आंकड़े हैं। रेलवे के आंकड़े शनिवार 10 अक्टूबर तक के हैं। गूगल के आंकड़े शुक्रवार 9 अक्टूबर तक के हैं। भारतीय रेलवे ने पिछले साल इसी हफ्ते की तुलना में 21.3 फ ीसदी अधिक माल ढुलाई की थी। यह पिछले हफ्ते दर्ज किए गए वार्षिक परिवर्तनों के अनुरूप है। पिछले सप्ताह आमदनी 23 प्रतिशत से अधिक रही थी। चालू हफ्ते के लिए आमदनी 12.64 फ ीसदी अधिक थी। बिजली उत्पादन के आंकड़े 2019 की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक थे। बिजली उत्पादन स्थिर रहा है। मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद कार्यालयों और कारखानों के बंद होने की वजह से इसमें करीब 30 फ ीसदी तक की कमी आई है।
वित्तीय राजधानी मुंबई में यातायात सामान्य समय के करीब 70 प्रतिशत के स्तर तक आ गई है और इसके आंकड़े लोकेशन तकनीक कंपनी टॉमटॉम इंटरनैशनल की वजह से दिखते हैं। नई दिल्ली में यातायात की संख्या ज्यादा है। हाल के दिनों में दोनों ने बढ़त का रुझान दिखाया है। नई दिल्ली का यातायात मुंबई की तुलना में कम था और इसमें तेजी से सुधार दिखा था। बिज़नेस स्टैंडर्ड प्रमुख शहरों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के स्तर की निगरानी करता है जिसका उत्सर्जन वाहनों और औद्योगिक गतिविधियों के वजह से होता है। दिल्ली के उत्सर्जन आंकड़े 2019 की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। 2019 की तुलना में मुंबई का उत्सर्जन 97 प्रतिशत कम है। सर्च इंजन गूगल अनाम जगहों के डेटा की निगरानी करता है ताकि यह समझा जा सके कि महामारी के दौरान लोग विभिन्न स्थानों पर कैसे घूम रहे हैं। किराने का सामान लेने के लिए और दवाओं की दुकानों पर जाने वालों की तादाद कोविड-19 से पहले के स्तर से ज्यादा है जो अब एक समस्या बन गया है। सरकार द्वारा नए सिरे से खपत बढ़ाने की घोषणा के बाद भी रिटेल और मनोरंजन यात्राओं में 37.4 फ ीसदी तक की कमी आई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए त्योहार के मौसम में 10,000 रुपये अग्रिम देने के साथ ही कुछ और भी घोषणा की। सरकार ने पूंजीगत खर्च में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। पूंजीगत व्यय सड़कों या पुलों जैसी दीर्घकालिक परिसंपत्तियों को बनाने के लिए खर्च किया जाने वाले धन है।

Advertisement
First Published - October 13, 2020 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement