facebookmetapixel
Advertisement
Embassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफर

हवाई यात्रियों की तादाद में दिखी बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:57 PM IST

ताजा हफ्ते के दौरान विभिन्न गतिविधियों में तेजी आई। एक हफ्ते पहले के मुकाबले ताजा हफ्ते में रोजाना औसतन करीब 10,000 से अधिक लोगों ने विमान यात्रा की। हवाई यात्रियों की संख्या में बढोतरी के रुझान दिख रहे हैं। रविवार 15 मई को ही 400,000 से अधिक हवाई यात्री थे। हफ्ते के दौरान यात्रियों की कुल तादाद करीब 26 लाख थी। सर्च इंजन गूगल के आंकड़ों के मुताबिक ट्रांजिट क्षेत्रों मसलन बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों में अधिक गतिविधि देखी जा रही है। यह अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल कर विभिन्न जगहों के मोबिलिटी डेटा का संग्रह करता है। आखिरी दो दिनों के उपलब्ध डेटा दर्शाते हैं कि ट्रांजिट क्षेत्रों में अधिक गतिविधि दिखी है।
बिजली उत्पादन उच्चतम स्तर पर रहा लेकिन गर्म हवाओं और देश के उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम हिस्से में रिकॉर्ड स्तर के तापमान के बावजूद इसमें बढ़ोतरी नहीं हो पाई। देश में बिजली संयंत्रों ने 15 मई को खत्म हुए सप्ताह के दौरान रोजाना औसतन 460 लाख करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया जो चालू वित्त वर्ष 2019 में समान हफ्ते के दौरान 400 यूनिट बिजली उत्पादन के मुकाबले 14.8 फीसदी अधिक रहा। बिजली उत्पादन हफ्ते दर हफ्ते के आधार पर 1.25 फीसदी अधिक रहा।
ताजा हफ्ते के दौरान भारतीयों ने कुल 384,594 वाहनों का पंजीकरण कराया। 2019 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से पहले समान अवधि के दौरान यह 5.2 फीसदी कम था। लेकिन यह अंतर पिछले हफ्ते के मुकाबले कम था जब पंजीकरण में 18.5 फीसदी की कमी आई।
वैश्विक लोकेशन तकनीक कंपनी टॉम टॉम इंटरनैशनल के आंकड़े के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजे मुंबई और नई दिल्ली में यातायात भीड़ में कमी आई। नई दिल्ली में यह 2019 के मुकाबले 56 फीसदी कम था जबकि पिछले हफ्ते के मुकाबले यह 39 फीसदी कम था। इसकी वजह बुद्ध पूर्णिमा की सरकारी छुट्टी भी हो सकती है। मुंबई में यातायात में 63 फीसदी की कमी आई जबकि पहले इसमें 48 फीसदी की कमी दिखी थी।
रेलवे के आंकड़े भी स्थिर रहे। भारतीय रेलवे के जरिये होने वाली माल ढुलाई की तादाद में सालाना वृद्धि एक हफ्ते पहले के 14.87 फीसदी की तुलना में 14.81 फीसदी रही। भारतीय रेलवे की सामान ढुलाई से होने वाली कमाई में वृद्धि पिछले हफ्ते के  23.06 फीसदी की तुलना में 20.57 फीसदी रही।
बिज़नेस स्टैंडर्ड इन संकेतकों का जायजा इसलिए लेता है ताकि अर्थव्यवस्था की साप्ताहिक तस्वीर का अंदाजा मिल सके। आधिकारिक स्तर पर वृहद अर्थव्यवस्था के आंकड़े थोड़े अंतराल के बाद आते हैं। वैश्विक स्तर पर भी विश्लेषक समान संकेतकों पर नजर रख रहे हैं ताकि जमीनी स्तर पर स्थिति का अंदाजा लग सके क्योंकि विभिन्न देशों की सरकारों ने भी कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। यातायात से जुड़े आंकड़े 16 मई के हैं जबकि गूगल के आंकड़े 11 मई के हैं। बाकी सभी सूचनाएं रविवार 15 मई की हैं।

Advertisement
First Published - May 17, 2022 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement