facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शनविकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेश

मानसून के चलते अगस्त में ईंधन की मांग में लगातार गिरावट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:36 PM IST

उद्योग जगत के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार भारत में डीजल की मांग में लगातार दूसरे महीने गिरावट हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक मांग में यह गिरावट मानसून के चलते हुई। मानसून के कारण खेती जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ईंधन खपत काफी कम हो गई है।
पेट्रोल और डीजल की मांग जुलाई में मासिक आधार पर घट गई थी। दूसरी ओर अगस्त की पहली छमाही में पेट्रोल की खपत लगभग स्थिर है और डीजल की मांग 11.2 फीसदी गिरकर 28.2 लाख टन रह गई। पिछले महीने की समान अवधि में डीजल की खपत 31.7 लाख टन थी।
मानसून के आगमन और तेजी पकड़ने से देश में डीजल की मांग पर भारी असर पड़ता है। ऐसे में परंपरागत रूप से खपत अप्रैल-जून की तुलना में जुलाई-सितंबर में कम होती है। कृषि क्षेत्र में सिंचाई पंपों और ट्रकिंग में डीजल का उपयोग किया जाता है और ये मांग बारिश की शुरुआत के साथ घट जाती है। हालांकि डीजल की मांग एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 32.8 फीसदी अधिक है। ऐसा कम आधार प्रभाव और आर्थिक गतिविधियों में तेजी के चलते है।
आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 में 1-15 अगस्त के दौरान डीजल की खपत 17.8 लाख टन थी और इसके मुकाबले समीक्षाधीन अवधि में यह आंकड़ा 58.2 फीसदी अधिक है। यह आंकड़ा अगस्त 2019 की तुलना में 23 फीसदी अधिक है। अगस्त के पहले हफ्ते में पेट्रोल की बिक्री 0.8 फीसदी बढ़कर 12.9 लाख टन हो गई जबकि इससे पिछले महीने की समान अवधि में यह आंकड़ा 12.8 लाख टन था।

Advertisement
First Published - August 16, 2022 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement