facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

विदेश व्यापार नीति की अवधि सितंबर तक बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:27 AM IST

केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने आज मौजूदा विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) की अवधि 6 महीने बढ़ाकर इस साल 30 सितंबर तक कर दी। सरकार ने कोविड-19 के कारण चल रही अनिश्चितता में निर्यातकों को समर्थन करने के मकसद से यह कदम उठाया है। यह नीति 31 मार्च को खत्म होने वाली थी।
पिछले साल सरकार ने विदेश व्यापार नीति 2015-20 की अवधि 21 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दी थी, जिससे कि कोरोना के संकट से जूझ रहे निर्यातकों को मदद मिल सके। विस्तार की वजह से निर्यातकों को मिलने वाले सभी प्रोत्साहन कोरोना के दौरान भी जारी रहे।
इसके पहले सरकार ने कहा था कि नई नीति 1 अप्रैल  2021 से 5 साल के लिए लागू होगी। इसके लिए सरकार ने विभिन्न हिस्सेदारों के साथ बैठक भी की थी।
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘मौजूदा एफटीपी 2015-20 की वैधता 31 मार्च, 2021 से बढ़ाकर 30 सितंबर, 2021 कर दी गई है।’
आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘महामारी के कारण अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए सरकार ने मौजूदा नीति की अवधि अगले 6 माह के लिए और बढ़ाकर विभिन्न निर्यात संवर्धन योजनाओं का लाभ जारी रखने का फैसला  किया है।’  
बिजनेस स्टैंटर्ड ने बुधवार को यह खबर दी थी।  ईवाई में पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा, ‘अब यह साफ हो गया है कि उद्योग जगत नई नीति के लिए 6 महीने और इंतजार करकेगा। सरकार अब एफटीपी के तहत प्रमुख क्षेत्रों में स्पष्टता मुहैया करा सकती है, जिसका उद्योग जगत उत्सुकता से इंतजार कर रहा है।’

Advertisement
First Published - April 1, 2021 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement