facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

महंगा होगा गन्ना से बना एथनॉल!

Advertisement

सरकार गन्ने से बने एथनॉल के दाम में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है

Last Updated- October 12, 2023 | 11:02 PM IST
Preparation for increase in ethanol prices, sugar mills will get relief एथनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी, चीनी मिलों को मिलेगी राहत

सरकार गन्ने के शीरे से बनने वाले एथनॉल उत्पाद के दाम में बढ़ोतरी कर सकती है। इसके दाम में 1 नवंबर से शुरू होने वाले सीजन 2023-24 के लिए तीन प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।

कारोबार व उद्योग के सूत्रों के मुताबिक यह बीते कुछ वर्षों से जारी रुझान के अनुरूप है। इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन उद्योग के सूत्रों के मुताबिक इसकी शुरुआत नए सीजन की शुरुआत के साथ हो सकती है।

एथनॉल का 2022-23 का आपूर्ति वर्ष 31 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। यह एक महीने पहले खत्म हो रहा है ताकि इसका चीनी उत्पादन सत्र से तालमेल स्थापित किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक ‘बी हेवी’ शीरा से एथनॉल का उत्पादन किया जाता है और इसका खरीद मूल्य 1.15 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया जा सकता है।

इस क्रम में ‘सी हेवी’ शीरे से तैयार एथनॉल का मूल्य 1.75 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। गन्ने के रस, सीरप और चीनी से बनाए जाने वाले उत्पाद के मूल्य में 31 अक्टूबर को समाप्त होने वाले 2022-23 के सत्र में 2.25 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

एथनॉल के जारी इस आपूर्ति वर्ष में बी हेवी शीरा से प्राप्त एथनॉल उत्पाद का मूल्य 49.41 रुपये प्रति लीटर था जबकि सी हेवी शीरा के लिए मूल्य 60.73 रुपये प्रति लीटर तय कर दिया गया है। गन्ने के रस, शीरे और चीनी से तैयार उत्पाद का मूल्य 65.61 रुपये प्रति लीटर था।

एग्री मंडी लाइव रिसर्च के सह संस्थापक व मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) उप्पल शाह ने कहा कि गन्ने के रस से सीधे एथनॉल का उत्पादन करने पर घरेलू चीनी मिलों को अधिक लागत आती है और इसके अलावा चीनी उत्पादन का भी नुकसान होता है।

इसके मद्देनजर सरकार को एथनॉल के मूल्य में करीब 7 से 8 फीसदी की अनिवार्य रूप से वृद्धि करनी चाहिए। इससे चीनी उद्योग को अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा। कुछ महीने पहले तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने खराब हुए अन्न और मक्के से तैयार एथनॉल के मूल्य में दो बार इजाफा किया था।

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement